फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   It started at 10 in the morning, the temperature crossed 42 degrees

Yamuna Nagar News: सुबह 10 बजे ही चली लू, तापमान 42 डिग्री के पार

Tue, 23 May 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 May 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
It started at 10 in the morning, the temperature crossed 42 degrees
यमुनानगर। जिले में सोमवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा। जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी के साथ ही न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी दिन में तो गर्मी ने सताया ही, रात में भी चैन मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार को पड़ने वाली गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह 10 बजे से ही गर्म हवा चलने लगी थी। कुछ ही देर में लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सड़कें वीरान सी हो गई। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। बाइक पर गर्म हवा काफी परेशान कर रही है। लू से बचने के लिए लोग चेहरों को कपड़े से पूरी तरह से ढककर कर चलते दिखे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के बाद से मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आसमान में बादल छाएंगे और अंधड़ भी चल सकती है। इसी के साथ ही हल्की बारिश लोगों को गर्मी से राहत देगी। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। जिस कारण महीने के वीक एंड में लोगों को काफी राहत मिलने वाली है। गर्मी के कारण लोगों की तीन व स्कूल, कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की तीन-तीन सरकारी छुट्टियों का मजा किरकिरा हो गया है। इतनी गर्मी में वह न तो बाजार में कोई खरीदारी करने जा पाए और न ही आसपास कहीं घूमने जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले, शीतल पेय से भी नहीं राहत
सरोजनी कॉलोनी के अशोक कुमार, विकास व रितु ने बताया तीन-चार दिन से गर्मी बहुत ज्यादा होने लगी है। गर्मी की वजह से घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोग अपने घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिंक, जूस या नींबू की शिकंजवी आदि पीते हैं। इनसे कुछ मिनट तो राहत मिलती है लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से गर्मी पसीने छुड़ा देती है। अब तो बारिश होने से ही कुछ राहत मिल सकती है।


अघोषित कटों ने बढ़ाई दिक्क्त
गर्मी के तेज होते ही बिजली के अघोषित कटों ने भी लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है। बिजली कटों के बारे में लोगों को सूचना भी नहीं दी जा रही। बिलासपुर निवासी अनिल कुमार, विनोद कुमार, बलिंद्र व राजीव ने बताया कि कस्बे में सुबह करीब साढ़े सात बजे बिजली बंद हो गई थी। दो घंटे से ज्यादा बिजली बंद रही। कट भी ऐसे समय लगाया जाता है जब लोग सुबह अपने काम पर जाने के लिए तैयार होते हैं। बिजली बंद होते ही पानी का संकट गहरा जाता है। बिजली न होने से लोग ट्यूबवेल से पानी भी नहीं भर पाते हैं। लोगों का कहना है कि कट लगाना ही है तो सुबह नौ बजे के बाद लगाया जाए या फिर पहले सूचना दी जाए ताकि लोग अपने जरूरी कार्य कट लगने से पहले पूरे कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed