फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   It rained for half an hour, chances of rain today too

Yamuna Nagar News: आधा घंटे बरसा पानी, आज भी बारिश के आसार

Mon, 07 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
It rained for half an hour, chances of rain today too
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। लोगों के मोबाइल पर अगले तीन घंटे में तेज बारिश होने के मैसेज लगातार आ रहे हैं। मैसेज पढ़ कर आमजन के साथ-साथ किसान भी खुश हो जाते हैं कि बारिश होने से उन्हें फायदा होगा। सप्ताह भर से यही सिलसिला चल रहा है। परंतु बारिश नहीं हो रही। रविवार सुबह भी 11 बजे मात्र आधे घंटे के लिए बारिश हुई।
हालांकि बारिश नाकाफी थी, लेकिन इसने लोगों को बड़ी राहत दी। मौसम सुहावना हो गया। धूप न निकलने से लोगों ने खुशनुमा मौसम का खूब आनंद लिया। तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी और उमस दोनों का ही सामना नहीं करना पड़ा। दो दिन से बादल छाने व रविवार को हुई बारिश की वजह से जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 34 व 28 डिग्री था। उमस भी लोगों को परेशान कर रही थी। रविवार को भी दिनभर धूप नहीं निकली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार का कहना है कि लोगों व किसानों को हताश होने की जरूरत नहीं है। अच्छी बारिश होने की संभावना है। जिससे फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना व भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर सिंह चौहान का कहना है कि लगभग सभी किसान खेतों में धान की रोपाई कर चुके हैं। अब कुछ प्रतिशत एरिया में ही धान की रोपाई होनी बाकी है। सप्ताहभर से बारिश नहीं हुई है। ऐसे में बारिश न होने से धान की फसल पर विपरीत असर पड़ सकता है।
रोपाई के समय धान को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। खेत में जितना ज्यादा पानी होगा धान का पौधा जमीन में उतनी ज्यादा पकड़ करेगा। अब कई दिन से हालत ऐसी है कि कहीं बारिश हो जाती है और कहीं नहीं। किसान अब केवल खेत में लगे ट्यूबवेल पर ही निर्भर होकर रह गया है।

सभी खेतों में फसल खड़ी है और पानी देना जरूरी है। वहीं सिंचाई के लिए बिजली केवल आठ घंटे दी जा रही है। इसमें भी कई बार कट लग जाता है। जिससे खेत में नए सिरे से पानी पहुंचाने में काफी समय लगता है। इसलिए अब बारिश होनी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed