फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   'Iqbal' film shown to students, Yamunanagar

विद्यार्थियों को दिखाई ‘इकबाल’ फिल्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
'Iqbal' film shown to students, Yamunanagar
पिकनिक के दौरान मूवी देखती छात्राएं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साईं सौभाग्य संस्थान की ओर से मंगलवार को बालिका दिवस मनाया गया। जिसके अंतर्गत संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को पिकनिक पर ले जाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कई स्थानों का भ्रमण किया। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से हिंदी फिल्म ‘इकबाल’ देखी।
संस्थान के महासचिव निपुण गर्ग ने बताया कि बालिका दिवस पर 120 छात्राओं को पिकनिक और फिल्म देखने ले जाया गया। इसके लिए छात्राओं ने मांग की थी। इस पर उन्हें महाराजा अग्रसेन प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान के सभागार में ‘इकबाल’ फिल्म दिखाई गई। निपुण ने कहा कि यह समाज के वे बच्चे हैं, जिन्होंने जिंदगी में पहली बार किसी ऑडिटोरियम में फिल्म देखी है। कॉलेज भी यह कार्यक्रम एमबीए एचओडी जया मल्होत्रा की अगुवाई में करवाया गया।
विज्ञापन

जया मल्होत्रा ने कहा कि पहले बच्चों को ‘इकबाल’ फिल्म दिखाई गई, फिर टीम ने फिल्म के बारे समझाया गया। इसके बाद कॉलेज में सभी को खेल में शामिल किया गया। बच्चों को एकता में बल है पर टॉस्क दिया गया। कॉलेज निर्देशक डॉ. नरेंद्र राणा ने साईं सौभाग्य टीम को इसके लिए बधाई दी। वहीं इस कार्य में ब्लूमबर्ग स्कूल की ओर से बस सेवा दी गई। प्रधानाचार्य अनु कपूर ने सभी को बालिका दिवस की बधाई दी। इस मौके पर आशीष सिंगला, अनु गर्ग, ममता, डोली, गुरजीत सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed