फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Investigation into Narcotics Worth

Yamuna Nagar News: मालखाने में 8.83 करोड़ के मादक पदार्थों की जांच

Sat, 02 May 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 02 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Investigation into Narcotics Worth
जगाधरी पुलिस लाइन में निरीक्षण करते आईजी। प्रवक्ता - फोटो : नवाबगंज में आंधी-पानी में गिरा पेड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अंबाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने शुक्रवार को जगाधरी पुलिस लाइन स्थित मालखाने में रखे मादक पदार्थों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने जिले में बरामद 8.83 करोड़ के 118 लंबित मामलों में मादक पदार्थ मदों की जांच की। उन्होंने मालखाने के रख-रखाव को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में नशीले पदार्थ बरामद किए जाते हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए इन पदार्थों को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रखा जाता है और बाद में उच्च अधिकारियों के आदेश पर नष्ट किया जाता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इन 118 मदों में करीब आठ करोड़ 83 लाख रुपये मूल्य के गांजा, स्मैक, डोडा पोस्त, अफीम सहित भारी मात्रा में नशीली गोलियां, कैप्सूल व इंजेक्शन शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान आईजी ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन भी चेक कराया और पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। इस मौके पर डीएसपी रजत गुलिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed