फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Investigation found excess country liquor, case registered

Yamuna Nagar News: जांच में ज्यादा मिली देसी शराब, केस दर्ज

Mon, 15 Apr 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Apr 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Investigation found excess country liquor, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शराब के एन-वन व एल-13 के गोदाम से बिना परमिट के अवैध रूप से ज्यादा शराब सप्लाई की जा रही है। इससे हरियाणा सरकार को राजस्वत का नुकसान पहुंचाया जा रहा। सीआईए-टू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोदाम से निकल रही गाड़ी को पकड़ लिया। जांच करने पर गाड़ी में बिना परमिट के सात पेटी देसी शराब ज्यादा मिली। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
सीआईए-टू में कार्यरत सिपाही सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर में ज्योति रेस्टोरेंट के पास ड्यूटी पर तैनात था। तभी किसी ने उसे गुप्त सूचना दी कि बृजपाल राणा जिसने यमुनानगर में देसी व अंग्रेजी शराब के कई ठेके लिए हुए हैं। उसका एल-वन व एल-13 का गोदाम इंडस्ट्रियल एरिया में है। वहां से बृजपाल राणा विभिन्न शराब के ठेकों पर शराब की सप्लाई करता है।
विज्ञापन

पवह शराब की सप्लाई में शराब का परमिट कम मात्रा में काटता है और शराब ज्यादा मात्रा में सप्लाई करता है। आज भी बृजपाल राणा कम परमिट पर ज्यादा शराब बिना ड्राइवर को बताए हरियाणा सरकार के राजस्व काे हानि पहुंचाते हुए अवैध रूप से सप्लाई करेगा। सूचना मिलते ही वह शनिवार रात हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, सुनील कुमार, कुलदीप सिंह, एसपीओ जसपाल व होमगार्ड दीपक के साथ शराब के गोदाम पर नजर रखने लगा। तभी गोदाम के अंदर से एक गाड़ी निकली। जिसे कुछ दूरी पर उन्होंने रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच करने पर गाड़ी में शराब की पेटियां मिली। महिंद्रा बोलेरो गाड़ी के चालक सिविल लाइन जगाधरी निवासी राजिंद्र सिंह से पूछताछ की। वह गाड़ी को कब्जे में लेकर सीआईए-टू में लेकर गए। ड्राइवर राजिंद्र सिंह ने शराब का परमिट दिखा। जिसके अनुसार गाड़ी में एनवी इंटरनेशनल रसीला माल्टा बोतल की 20 पेटी, 23 पेटी अध्धा व 10 पेटी पव्वा होने चाहिए थे। परंतु जब गाड़ी में मिली शराब की गिरती की गई तो उसमें एनवी इंटरनेशनल रसीला माल्टा बोतल की 20 पेटी, अध्धा की 30 पेटी व पव्वा की 10 पेटी मिली।

गाड़ी में अध्धा की सात पेटी बिना परमिट के अवैध रूप से लोड की गई थी। ड्राइवर राजिंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी में ज्यादा शराब ठेकेदार बृजपाल राणा ने बिना उसे बताए लोड की थी। इसकी शिकायत थाना शहर यमुनानगर में दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed