फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Intercity will not go to New Delhi till 4 April

Yamuna Nagar News: चार अप्रैल तक नई दिल्ली नहीं जाएगी इंटरसिटी

Thu, 06 Mar 2025 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 06 Mar 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Intercity will not go to New Delhi till 4 April
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जालंधर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14681-82 इंटरसिटी एक्सप्रेस एक महीना नई दिल्ली नहीं जाएगी। चार अप्रैल तक यह ट्रेन नई दिल्ली के बजाए पुरानी दिल्ली स्टेशन तक चलाई जाएगी।
इस ट्रेन का केवल नई दिल्ली का रूट बदला है, जबकि बाकी यह अपने निर्धारित समय व स्टेशन से चलेगी। रेलवे ने यह निर्णय नई दिल्ली स्टेशन पर चल रही प्लेटफार्म की मरम्मत के चलते लिया है। इसके अलावा अंबाला से नई दिल्ली जाने वाली अन्य चार गाड़ियों का रूट भी इसी तरह बदला गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन तक संचालित की जाती है। इन दिनों नई दिल्ली के पांच नंबर प्लेटफार्म पर काम चल रहा है और अन्य प्लेटफार्म पर जगह नहीं है। ऐसे में रेलवे ने गाड़ी संख्या 14681-82 का रूट बदल दिया है। चार अप्रैल तक यह ट्रेन जालंधर से अपने समय पर रवाना होगी और निर्धारित समय व रूट से संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवधि तक यह नई दिल्ली के बजाए पुरानी दिल्ली तक संचालित रहेगी। जालंधर के लिए भी यह ट्रेन पुरानी दिल्ली स्टेशन से रवाना होगी। इसके अलावा अमृतसर से नई दिल्ली के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 14679-80 भी डायवर्ट की गई है।

यह ट्रेन अमृतसर, ब्यास, जालंधर, फगवाड़ा, सरहिंद, अंबाला से चलकर कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत के रास्ते पुरानी दिल्ली जाएगी। इसी तरह 12203-04 अमृतसर सहरसा सुपरफास्ट एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है। इसके अतिरिक्त रेलवे ने नई दिल्ली कालका सहित आधा दर्जन से गाड़ियों के रूट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed