फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Intercity, Harihar Nath and Yoga Nagari Express will remain canceled for three months.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: इंटरसिटी, हरिहर नाथ व योग नगरी एक्सप्रेस तीन माह तक रहेंगी रद्द, अधिसूचना जारी

Sun, 16 Jun 2024 01:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Updated Sun, 16 Jun 2024 01:37 PM IST
सार

रेलवे ने धुंध के पूर्वानुमान के चलते कई गाड़ियों का संचालन एक दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली आधा दर्जन गाड़ियां रद्द होंगी।

विज्ञापन
Intercity, Harihar Nath and Yoga Nagari Express will remain canceled for three months.
ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सर्दी में धुंध के कारण ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है, वहीं रेलवे को भी काफी नुकसान होता है। इस दौरान हादसे की संभावना भी बनी रहती है। ऐसे में रेलवे ने धुंध में होने वाली संभावित परेशानियों को ध्यान में रखते हुए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


इसके लिए रेलवे ने ट्रेनों को लेकर तीन महीने का शेड्यूल बनाया है। यह शेड्यूल दिसंबर से फरवरी के लिए जारी किया गया है। जिसके तहत रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन रद्द करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रद्द गाड़ियों की अधिसूचना जारी की है। रेलवे दिसंबर से फरवरी धुंध के समय में इन गाड़ियों का संचालन नहीं करेगा। शेड्यूल के अनुसार यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रद्द की गई हैं। इन ट्रेनों का एक दिसंबर से 28 फरवरी तक संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
रेलवे ने धुंध के पूर्वानुमान के चलते कई गाड़ियों का संचालन एक दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली आधा दर्जन गाड़ियां रद्द होंगी। इस दौरान रेलवे इस रूट व यमुनानगर जगाधरी स्टेशन की महत्वपूर्ण ट्रेन जालंधर नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन बंद कर रहा है। यह ट्रेन जिले के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन के यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से सैकड़ों यात्री हैं। गाड़ी संख्या 14681-82 जालंधर नई दिल्ली एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी 2025 तक दोनों तरफ बंद रहेगी। वहीं अंबाला से बरौनी जाने वाली गाड़ी संख्या 14523-24 हरिहर नाथ एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी 2025 तक रद्द की गई है। इसके अलावा योग नगरी ऋषिकेश से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14605-06 योगनगरी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 27 फरवरी 2025 तक बंद की गई है।


अधिकारी के अनुसार
धुंध के कारण रेल यातायात संचालन में काफी परेशानी होती है। धुंध के कारण ट्रेने घंटों की देरी से चलती हैं, जिससे समय पर चलने वाली गाड़ियां भी प्रभावित होती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कुछेक गाड़ियां रद्द की हैं। स्थिति के अनुसार रेलवे आगामी निर्णय लेगा। -एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed