फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Intensive checking done at 45 places

Yamuna Nagar News: 45 स्थानों पर की सघन चेकिंग

Sun, 05 Apr 2026 03:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 Apr 2026 03:55 AM IST
विज्ञापन
Intensive checking done at 45 places
यमुनानगर। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा शनिवार को सीलिंग प्लान के तहत व्यापक स्तर पर नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिले के 45 अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाए गए, जहां करीब 500 पुलिस कर्मचारियों ने मुस्तैदी के साथ वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। यह अभियान एसपी कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस का हर विंग पूरी तरह सक्रिय नजर आया। मॉक ड्रिल के तहत सभी डीएसपी, सीआईए-वन, सीआईए-टू, इकोनॉमिक सेल, एंटी बर्गलरी सेल, एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल सहित जिले के सभी थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज फील्ड में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखना, यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करना और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। विशेष रूप से अवैध रूप से शराब बेचने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सभी थाना प्रभारियों और यातायात अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले, मुंह पर कपड़ा बांधकर वाहन चलाने वाले, काली फिल्म लगे वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अक्सर देखा जाता है कि अपराधी बिना नंबर प्लेट के वाहनों का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम देते हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, काली फिल्म लगे वाहन और नियमों की अनदेखी करने वाले चालक सड़क हादसों को भी बढ़ावा देते हैं।

इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शराब के नशे में कई बार लोग झगड़ा करते हैं और गंभीर अपराधों को भी अंजाम दे देते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और अपराधियों में भी कानून का डर बना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed