{"_id":"667f5759d70dda26e7055966","slug":"instructions-given-to-complete-incomplete-work-on-priority-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121174-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अधूरे काम प्राथमिकता से पूरे करवाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अधूरे काम प्राथमिकता से पूरे करवाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
जगाधरी। कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने अधिकारियों को अधूरे विकास कार्य शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रशासनिक अड़चन आती है तो उसे समय रहते हल करें, ताकि विकास कार्यों में देरी न हो।
कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को सेक्टर-17 स्थित भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में पंचायती राज के अधिकारियों व पंचायत समिति चेयरपर्सन की बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने समितियों के कार्यों की समीक्षा की। सभी ब्लाॅक समिति चेयरमैन ने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि समिति के पास धन की कमी नहीं है परंतु ठेकेदार समय पर काम नहीं कर रहे हैं। जिससे कार्यों में देरी हो रही है। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि वह मैनुअल काम करवाने की अनुमति समिति को दिलवाए, ताकि जो कार्य चल रहे है और होने हैं दो महीने में पूरे करवाए जाएं। मंत्री ने आश्वासन दिलाया कि विकास कार्यों में देरी न हो और समय पर सभी काम पूरे हो इसके लिए वे मुख्यमंत्री से बात करेंगे और बीच का रास्ता निकालेंगे। उन्होंने पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ठेकेदारों से मिलकर विकास कार्यों में तेजी लाएं।
इस दौरान डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, पंचायती राज कार्यकारी अभियंता लव कुमार, बीडीपीओ श्याम लाल, सचेत कुमार व कार्तिक, ब्लॉक समिति प्रतापनगर चेयरमैन वीरेंद्र, वाइस चेयरमैन राजीव, सरस्वती नगर ब्लॉक समिति चेयरमैन रविंद्र, रादौर ब्लॉक समिति चेयरमैन विपिन कांबोज, जगाधरी ब्लॉक समिति चेयरमैन ओमबीर, साढौरा ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रवीण कुमार, बिलासपुर ब्लॉक समिति चेयरमैन भूषण गुर्जर व छछरौली ब्लॉक समिति चेयरमैन राजकुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।