फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Instead of teaching, teachers are conducting election surveys

Yamuna Nagar News: पढ़ाने के बजाय शिक्षक कर रहे चुनावी सर्वे

Wed, 17 Jul 2024 06:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Jul 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Instead of teaching, teachers are conducting election surveys
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहतरीन बनाने के लिए निदेशालय की ओर से नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं। वहीं इस साल विधानसभा चुनाव भी होने है। जिसके चलते अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई। अध्यापकों को बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षक कक्षाएं लगाने के साथ गली गली घर-घर जाकर सर्वे भी कर रहे हैं।
बीएलओ को घर घर जाकर वोट संबंधी त्रुटियां दूर करनी हैं। ड्यूटी लगने से शिक्षकों का काम बहुत ज्यादा बढ़ गया है। चूंकि स्कूलों में शिक्षकों की कमी है और उन्हें दूसरे स्कूलों की भी कक्षाएं लेनी पड़ रही हैं। वहीं उस पर बीएलओ की जिम्मेदारी भी निभानी पड़ रही है। हालांकि यह ड्यूटी शिक्षा विभाग की ओर से नहीं बल्कि प्रशासन एवं चुनाव कार्यालय की ओर से लगाई गई है।
विज्ञापन

लेकिन इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। चुनाव कार्यालय की ओर से जिलेभर के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के कुल 672 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें सरकारी स्कूल के 400 से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। हालांकि हर स्कूल में एक बीएलओ होता है, लेकिन जिले के कई स्कूलों में एक से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई गई है। एक मतदान केंद्र पर एक बीएलओ होता है और जिले में कुल 983 बूथ हैं। इन बूथों पर कुल 672 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 में से छह शिक्षक बने बीएलओ

जिले के स्कूलों में करीब 700 शिक्षकों की कमी है। वहीं ट्रांसफर ड्राइव के बाद भी काफी शिक्षक जिले से बाहर चले गए हैं। जिसके बाद 200 शिक्षक और कम हो गए। वहीं अब बीएलओ के काम आने से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर होगा। चांदपुर राजकीय माध्यमिक विद्यालय के 10 में से 6 शिक्षकों को बीएलओ लगाया गया है। बीएलओ की ड्यूटी मिलने से शिक्षक फील्ड में जाकर घर घर सर्वे व वोट में त्रुटियां दुरुस्त कर रहे हैं। स्कूल में शिक्षक होने के बावजूद विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस स्कूल में 750 से ज्यादा विद्यार्थी और 10 शिक्षक हैं। अभिभावक राजकुमार, सतेंद्र, विक्की, रमन, सचिन ने कहा कि शिक्षकों के सर्वे से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। प्रशासन को इसका दूसरा विकल्प निकालना चाहिए।

जिले के कई शिक्षकों को बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई है। शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव कार्यालय की ओर से लगाई जाती है। इसमें शिक्षा विभाग की भूमिका नहीं होती है। पहले जिनकी ड्यूटी लगाई गई थी, उसमें से कई शिक्षकों की ट्रांसफर हो गई है। विभाग विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर सतर्क है। - धर्मेंद्र चौधरी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।


कार्यालय की ओर से शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले से कुल 672 सरकारी व निजी शिक्षकों को बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए कार्यालय के दिशा निर्देश हैं कि शिक्षक अपना मूल कार्य करने के बाद यह काम करेंगे। शिक्षक पढ़ा नहीं रहे इसके बारे उन्हें जानकारी नहीं है। - गुलशन शर्मा, नायब तहसीलदार, चुनाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed