फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Inspiration to the society by giving dowry free marriage

Yamuna Nagar News: दहेज रहित शादी कर दी समाज को प्रेरणा

Mon, 24 Feb 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 24 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Inspiration to the society by giving dowry free marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। गलौड़ी गांव के राजकीय विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत रणधीर सिंह ने अपने इकलौते बेटे दुष्यंत की शादी में शगुन स्वरूप केवल एक रुपया व दो नारियल लेकर समाज को नई दिशा दिखाने का प्रयास किया है। बगैर दहेज के हुई इस शादी की क्षेत्र में काफी चर्चा है।
महमदपुर गांव के रहने वाले रणधीर सिंह ने तीन साल पहले अपनी छोटी बेटी सिंपल की शादी भी बिना दहेज के ही की थी। झंडा के शिव मंदिर कमेटी के पूर्व में प्रधान रहे मास्टर रणधीर सिंह सदैव ही धार्मिक व सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई साल पहले उनकी एक ऐसे बुजुर्ग दंपति की मुलाकात हुई जो दहेज के अभाव में अपनी बेटी की शादी करने में असमर्थ थे।
विज्ञापन

तब ही उन्होंने संकल्प लिया था कि वे अपने बेटे की शादी में दहेज बिलकुल भी नहीं लेंगे। बीएससी नर्सिंग पास उनके बेटे दुष्यंत का रिश्ता खदरी गांव के नेत्रपाल की पुत्री साक्षी से हुआ तो उन्होंने अपने समधी को अपने प्रण के बारे में स्पष्ट कर दिया था। खदरी में संपन्न हुए विवाह समारोह में उन्होंने दहेज की बजाए केवल रुपया और दो नारियल शगुन स्वरूप लेकर अपने प्रण को निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं नवदंपत्ती के स्वागत में रसूलपुर में आयोजित समारोह में भी उन्होंने किसी से भी शगुन नहीं लिया। नवदंपत्ती को आशीर्वाद देने पहुंचे जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद्र ठसका, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी व पूर्व विधायक अर्जुन सिंह सहित सभी अतिथियों ने मास्टर रणधीर सिंह के परिवार की सराहना की। सभी ने इस समाज से इस परंपरा अनुकरण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed