फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   inspection

मेला प्रशासक ने कपालमोचन मेले की तैयारियों का जायजा लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
inspection
मेला परिसर में बनाएं जा रहे शौचालय। - फोटो : Yamuna Nagar
कपालमोचन में लगने वाले राज्यस्तरीय मेले के आयोजन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यों की गुणवता को परखना शुरू कर दिया है। मेला प्रशासक नरेन्द्र सिंह ने कपालमोचन मेला क्षेत्र का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। मेला प्रशासन ने कपालमोचन सरोवर, ऋण मोचन सरोवर, सूरजकुंड सहित मंदिरों में चले रहे कार्य की जांच की। सरोवरों में साफ व स्वच्छ पानी भरने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए और मंदिरों, सरोवरों के घाटों पर स्लोगन, निर्देश, चिह्न को सही व जल्द लिखने के आदेश दिए गए। मेला प्रशासक ने कपालमोचन क्षेत्र में बन रहे शौचालयों की गुणवता की भी जांच की। सरोवरों में नियमित सफाई के लिए प्रत्येक सरोवार में साफ सफाई के लिए दो व्यक्तियों की नियुक्ति के आदेश दिए। मेले के दौरान श्राइन बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों की सजावट को लेकर लाइटिंग के जल्द पूरा करवाने के लिए कहा गया। उन्होंने सरोवरों के समीप गलियों व मुख्य सड़कों के आस पास बिखरी गंदगी के प्रति असंतुष्टता जाहिर करते हुए मौके पर ठेकेदार को बुला आगामी एक दो दिन में पूरे मेला क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेला परिसर में बनेंगे 450 अस्थायी शौचालय।
मेले में प्रतिवर्ष पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, सहित अन्य प्रदेशों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते है श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला परिसर में चार सौ अस्थाई शौचालय कपालमोचन क्षेत्र में व 50 शौचालय आदि बद्री में बनाए जाऐंगे। जिनका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके साथ साथ कपालमोचन क्षेत्र में सौ से अधिक स्थाई शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। शौचालय में पानी के लिए पाइप लाइन बिछा कर कनेक्शन कर दिया गया है।
विज्ञापन

मेला अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि मेले में ड्यूटी को लेकर श्राइन बोर्ड की और से सभी विभागों को ड्यूटी के लिए पत्र भेज दिया गया है। नरेन्द्र सिंह ने बताया कि निर्धारित समय सीमा में सभी विकास कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नही आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed