{"_id":"654007a5b28593cc690bd927","slug":"inlds-support-base-is-gone-jjp-took-away-its-vote-bank-ranjit-chautala-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-8339-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो का जनाधार खत्म, जेजेपी ले गई उसका वोट बैंक : रणजीत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो का जनाधार खत्म, जेजेपी ले गई उसका वोट बैंक : रणजीत चौटाला
विज्ञापन
हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में इनेलो का वोट बैंक जेजेपी ले गई। दोनों के बंटवारे के बाद जेजेपी ने इनेलो का जनाधार खत्म कर दिया। वहीं जेजेपी अब राजस्थान और हरियाणा में भी घूम रही, जबकि इनेलो फिलहाल कहीं नहीं है। लेकिन चुनाव आने पर जनता तय करेगी किसके साथ कितने मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल को तो पिछले चुनाव में भी केवल एक प्रतिशत मत ही मिले थे। चौटाला सोमवार को मॉडल टाउन स्थित अश्विनी दत्ता के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
मंत्रिमंडल में हो रहे फेर बादल की खबरों को लेकर रणजीत चौटाला का कहना था कि चार साल से हरियाणा मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरें चल रही हैं, आज तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर कोई बदलाव होता है तो उसका संदेश राज भवन से आता है। यह मुख्यमंत्री का अधिकार क्षेत्र है, मैं भी केबिनेट मंत्री हूं। लेकिन मुझे किसी बदलाव की जानकारी नहीं है।
मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि पिछले आठ सालों में बिजली की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। यमुनानगर में 800 मेगावाट के थर्मल प्लांट के सवाल पर कहा यमुनानगर में ही बिजली का 800 मेगावाट का प्लांट लगने जा रहा है जिसके लिए सभी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई हैं। वहीं उनका कहना है कि बिजली मुफ्त देने का कोई इरादा नहीं है क्योंकि यदि प्रदेश में मुफ्त बिजली दी जाए तो प्रदेश का बंटाधार हो जाएगा। उनका कहना है कि उन्हें जब बिजली खरीदनी पड़ती है तो 8 रुपये से अधिक प्रति यूनिट के हिसाब से उन्हें बिजली मिलती है। बिजली फ्री कैसे दे सकते हैं।
विज्ञापन
बिजली मंत्री ने कहा कि हरियाणा की जेल देश की सभी जेलों में बेहतर हैं। बाकी जेल में कभी सुरंग बनाने कभी कभी कोई असामाजिक कार्य होने की सूचनाओं मीडिया से आती हैं। लेकिन हरियाणा में ऐसी बात नहीं है। केंद्र की लोकसभा की कमेटी ने सुशील मोदी के नेतृत्व में देश की सभी जेलों का दौरा किया था और हरियाणा की जेल को सबसे बेहतर बताते हुए रजिस्टर में लिखा था कि यहां घर जैसा माहौल नजर आता है।