फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   INLD staged a protest against the Punjab government

Yamuna Nagar News: इनेलो ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

Tue, 06 May 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
INLD staged a protest against the Punjab government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से हरियाणा का पानी रोके जाने के विरोध में सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सड़क पर उतरी। इनेलो ने जिला सचिवालय के सामने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रधानमंत्री के नाम सिटीएम पीयूष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इनेलो कार्यकर्ता अनाज मंडी जगाधरी में एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ता यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके बावजूद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने हरियाणा के हिस्से का पानी रोक दिया।
विज्ञापन

पंजाब ने हरियाणा के हिस्से का पानी देने में चालाकी दिखाई। जब बाढ़ आई थी तब पंजाब ने हरियाणा को ज्यादा पानी दे दिया। उस वक्त पानी की जरूरत नहीं थी। इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता अश्वनी दत्ता ने कहा कि अब भीषण गर्मी है इसलिए लोगों को पीने के लिए पानी की ज्यादा जरूरत है। केवल इंसानों ही नहीं पशुओं को भी पीने के लिए पानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों की सिंचाई के लिए भी पानी चाहिए। पंजाब सरकार पानी नहीं दे रही। जब बाढ़ आती है तब तो हरियाणा भी पंजाब को पानी दे सकता है। हलका साढौरा अध्यक्ष सुरेश कान्हड़ी ने कहा कि आज पूरा प्रदेश मुसीबत में है। केंद्र सरकार को इसमें दखल देते हुए इसका समाधान करना चाहिए। इनेलो हरियाणा की जनता के साथ है।

हरियाणा का बहुत बड़ा हिस्सा नदियों व नहरों के पानी पर निर्भर है। यदि पानी नहीं मिला तो इंसान व जानवर प्यासे मरने शुरू हो जाएंगे। इनेलो नेताओं ने मांग की कि प्रधानमंत्री हस्तक्षेप कर विवाद का समाधान कराएं। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जाहिद खान, मंगत राम सैनी, सुरेश शर्मा, मामचंद लाठर, जिलाध्यक्ष रोशन लाल, मांगेराम गुंदियानी, सचिव गुरदयाल, सुभाष खुर्दबन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed