फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   INLD leader's son was dragged and beaten half-naked on the road

इनेलो नेता के बेटे को अर्धनग्न कर सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 02:58 AM IST
विज्ञापन
INLD leader's son was dragged and beaten half-naked on the road
इनेलो नेता भोपाल भाटी के बेटे अभिमन्यु पर सोमवार रात दो कारों में सवार होकर आए 10-12 युवकों ने रॉड, डंडों और बिंडों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने अभिमन्यु को पहले कार से खींचकर नीचे उतारा, इसके बाद उसे अर्धनग्न कर सड़क पर घसीटकर पीटा। इस दौरान किसी ने उसकी पिटाई की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी। आरोपियों ने अभिमन्यु की कार की शीशों को भी डंडों से तोड़ दिया। घायल युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में 10-12 अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 17 निवासी आशीष शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सरस्वती स्कूल के पास कृष्णा ट्रेडर्स के नाम से टिंबर की दुकान है। सोमवार शाम को वह अपने निजी कार्य से बुड़िया गया था। रात करीब नौ बजे वह वहां से लौट रहा था। करीब सवा नौ बजे जब वह बुड़िया रोड पर भारत सेवक नगर के फराज चिकन कार्नर के पास पहुंचा तो उसने देखा कि उसका दोस्त उषा कॉलोनी निवासी अभिमन्यु अपनी स्विफ्ट कार में पांचाल टी स्टॉल के पास खड़ा था। उसी समय दो गाड़ियों में सवार होकर करीब 12 लड़के वहां आए। उनके हाथों में डंडे, बिंडे और लोहे की रॉड थी। आते ही आरोपियों ने अभिमन्यू को कार से बाहर खींच लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे घसीटकर बेरहमी से पीटा। यहीं नहीं आरोपियों ने अभिमन्यु की खड़ी गाड़ी को भी डंडों व बिंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। जाते समय आरोपी अभिमन्यु को बोलकर गए कि अगर भविष्य में हमारे से बहस की तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

आशीष शर्मा ने बताया कि आरोपियों के फरार होने के बाद उसने दमोपुरा निवासी बलराम की मदद से उसने अपने दोस्त अभिमन्यु को सिविल अस्पताल जगाधरी पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। जांच अधिकारी जसमेर सिंह का कहना है कि मामले में 10-12 अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। अभिमन्यु अभी ब्यान देने की हालत में नहीं है। उसके ब्यान लेने के बाद ही रंजिश का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें अभिमन्यू के पिता भोपाल भाटी इनेलो नेता हैं। पहले वह कांग्रेसी नेता थे। जगाधरी विधानसभा सीट पर वह कांग्रेस की तरफ से चुनाव भी लड़ चुके हैं। पिछले साल ही वह इनेलो में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed