फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   INLD is with 36 communities: Dilbagh Singh

36 बिरादरियों के साथ है इनेलो : दिलबाग सिंह

Wed, 30 Apr 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
INLD is with 36 communities: Dilbagh Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला कार्यालय में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने कहा कि इनेलो प्रदेश की 36 बिरादरियों को साथ लेकर चलती है। इस अवसर पर केक काटा गया।
इसके उपरांत सभी ने पूर्व उप प्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा के साथ नमन किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सिंह ने कहा कि 29 अप्रैल 1998 को इंडियन नेशनल लोकदल की स्थापना हुई थी और पार्टी को चश्मा चुनाव चिन्ह मिला था। तब से ही इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी 29 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि वैसे तो पूर्व उप प्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल के नेतृत्व में जनता दल राष्ट्रीय जनता दल समता पार्टी आदि पार्टियों मैं रहकर हरियाणा प्रदेश में स्वतंत्रता के बाद से ही चुनाव लड़े जा रहा थे।
29 अप्रैल 1998 को जननायक चौधरी देवीलाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी अस्तित्व में आई। इनेलो ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश की 36 बिरादरियों को साथ लेकर चलती है जिसका परिणाम यह है कि प्रदेश की जनता ने अपना आशीर्वाद और स्नेह देकर चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को पांच बार मुख्यमंत्री बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के हालात बद से बदतर हो गए हैं। प्रदेश में हर तरफ भय और भ्रष्टाचार फैला हुआ है।

अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, प्रदेश का हर वर्ग सरकार की नीतियों के कारण त्रस्त है। मौके पर इनेलो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जाहिद खान, इनेलो पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य अश्विनी दत्ता जिलाध्यक्ष रोशन लाल ताजकपुर कार्यालय प्रभारी सुरेश शर्मा, वरिष्ठ इनेलो नेता गुरजिंदर खेड़ी,सुरेश कान्हडी, मंगतराम सैनी मांगेराम गुंदियानी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed