फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   INLD invites villagers to Nuh rally

Yamuna Nagar News: इनेलो ने नूंह रैली का ग्रामीणों को दिया निमंत्रण

Mon, 21 Sep 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 21 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
INLD invites villagers to Nuh rally
नूंह सम्मान दिवस रैली मे पहुंचने का निमंत्रण देते सुरेश कान्हड़ी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। इनेलो के साढौरा हलका अध्यक्ष सुरेश कान्हड़ी ने कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों से मुलाकात की और 27 सितंबर को नूंह में होने वाली सम्मान दिवस रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
पार्टी की ओर से यह कार्यक्रम जननायक देवीलाल की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान कान्हड़ी ने ग्रामीणों से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। कान्हड़ी ने दावा किया कि प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा भी विभिन्न हलकों में जाकर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। कान्हड़ी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध और महंगाई बढ़ रही है तथा युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और गोलीबारी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। यमुनानगर में भी आए दिन आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं और लोगों से फिरौती मांगने के मामले हो रहे हैं। इस अवसर पर हलका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नंबरदार, महासचिव हरमन शाहपुर, एससी सेल अध्यक्ष राम कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed