फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   INLD demonstrated against public problems

Yamuna Nagar News: जनसमस्याओं के खिलाफ इनेलो ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Apr 2023 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Apr 2023 02:42 AM IST
विज्ञापन
INLD demonstrated against public problems
जगाधरी। बीपीएल राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन, महंगाई समेत जनसमस्याओं के खिलाफ इंडियन नेशनल लोकदल ने सोमवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इनेलो के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाताया। प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए पार्टी नेता व कार्यकर्ता अनाज मंडी में एकत्र हुए। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं के अलावा महिलाएं व बुजुर्ग भी शामिल हुए। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किया गया था। लघु सचिवालय सहित अनाजमंडी में एसडीपी की अगुवाई में पुलिस बल तैनात रहा। यहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया।
विज्ञापन

इस पर प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी और तेज कर दी। इसके बाद तहसीलदार कृष्ण कुमार उनके बीच पहुंचे। यहां राज्यपाल को सरकार की नीतियों व जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। यहां दिलबाग सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जन विरोधी है। सरकार की नीतियों से लोगों का परिवार पालना मुश्किल हो गया है। जिले का शिक्षामंत्री होने के बावजूद शिक्षा व्यवस्था निम्न स्तर पर है। स्कूलों में अध्यापक नहीं है, विद्यार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनहितैषी योजनाओं को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दस हजार से ज्यादा लोगों के सरकार ने बीपीएल राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों की बुढ़ापा पेंशन बंद कर दी गई है। लोगों को राशन कार्ड व पेंशन के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा प्रॉपर्टी आईडी में धांधली, टूटी सड़कें, शहर में गंदगी के ढेर, बिजली दर में वृद्धि सरकार की विफलता बता रहे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो समस्याओं को लेकर सड़कों पर न हो। वहीं सरकार लोगों की आवाज डंडे के बल पर दबाना चाह रही है। व्यापारी, कर्मचारी, किसान, मजदूर, विद्यार्थी, अभिभावक, चिकित्सक, अध्यापक, लैब टेक्नीशियन, सरपंच, पार्षद सभी सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed