फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   INLD-Congress contest in Ellenabad by-election, Yamunanagar

ऐलनाबाद उपचुनाव में इनेलो-कांग्रेस के बीच मुकाबला ः सांगवान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
INLD-Congress contest in Ellenabad by-election, Yamunanagar
पत्रकारों से वार्ता करते निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव में इनेलो और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला है। उपचुनाव में भाजपा व जजपा उम्मीदवार की करारी हार होगी। भाजपा-जजपा उम्मीदवार की जमानत जब्त होना तय है। यह बातें चरखी दादरी से निर्दलीय विधायक एवं सांगवान खाप के अध्यक्ष सोमवीर सांगवान ने कहीं।
सोमवीर रविवार को गांव धौलरा में एडवोकेट सतीश सांगवान के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के कारण भाजपा को दूसरे राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी हार का सामना करना पड़ेगा। विधायक सांगवान ने कहा प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। डीएपी खाद के लिए किसान धक्के खाते फिर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अक्तूबर-नवंबर में किसानों को गेहूं की फसल के लिए डीएपी खाद की जरूरत पड़ती है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने डीएपी खाद की सब्सिडी की राशि कंपनी के पास जमा नहीं करवाई है, जिससे किसानों को डीएपी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। डीएपी प्रदेश के थानों में किसानों को लाइन लगाकर दी जा रही है। महिलाएं भी खाद के लिए लाइन में लगी हुई हैं। डीएपी की प्रदेश में ब्लैक शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में 11 महीनों से चला आ रहा किसान आंदोलन दुनिया का सबसे बड़ा आंदोलन बन गया है। आंदोलन मजबूती और शांति से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे महंगाई सातवें आसमान पर है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों की धान की फसल मंडियों में औने पौने दाम पर बिक रही है। पोर्टल में गलतियों की वजह से किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed