फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Injured father and son by attacking them with Gandasi

पिता-पुत्र को गंडासी से हमला कर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Injured father and son by attacking them with Gandasi
यमुनानगर। शहर की तारापुरी कॉलोनी में परिवार के तीन लोगों ने मिलकर पिता-पुत्र पर गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों लोगों के लिाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तारापुरी कॉलोनी निवासी रविंद्र ने फर्कपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया है कि उसका कुछ दिन पहले कॉलोनी के हैप्पी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझाकर मामला शांत करवा दिया। इसे लेकर आरोपी उससे रंजिश मानने लगा था। रविंद्र ने बताया कि पांच मई को वह अपने पिता तरसेम के साथ कॉलोनी में काम से जा रहे थे। रास्ते में हैप्पी ने अपने पिता सुरेंद्र व मलकीत कौर के साथ मिलकर उन पर गंडासी से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed