{"_id":"6834bbc3c35ab466d00368d3","slug":"informing-children-about-the-laws-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-138369-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बच्चों को कानूनों की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बच्चों को कानूनों की जानकारी दी
Tue, 27 May 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 27 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सोमवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोबिंदपुरा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को मिशन वात्सल्य के तहत बाल संरक्षण, किशोर न्याय, पॉक्सो अधिनियम बाल अधिकार, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 विषयों पर जानकारी दी गई।
जिला बाल संरक्षण इकाई के काउंसलर मनीष कुमार ने बताया कि बच्चों को सिर्फ स्कूली किताबी ज्ञान ही नहीं होना चाहिए। उन्हें बाल संरक्षण की भी जानकारी होनी चाहिए।
बच्चे आसानी से किसी अनजान पर विश्वास करके अपराध का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में बच्चों को निरंतर जागरूक करना चाहिए। मिशन वात्सल्य के तहत बच्चों की जागरूकता के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस हेल्पलाइन 112 किस प्रकार से बच्चों की सहायता करता है। हेल्पलाइन के बारे में सभी बच्चों को जानकारी होनी चाहिए। आपातकालीन स्थिति में इन हेल्पलाइन की सहायता ली जा सकती है, परंतु इसका दुरुपयोग न करें। इस मौके पर स्कूल हेड राजीव और स्टाफ मौजूद रहा।