{"_id":"67eedf6b7f6ac90f6704521a","slug":"information-on-employment-given-to-economics-students-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-135578-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों को दी रोजगार की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अर्थशास्त्र के विद्यार्थियों को दी रोजगार की जानकारी
Fri, 04 Apr 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में अर्थशास्त्र विभाग, उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ तथा प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में चल रही चार दिवसीय कार्यशाला का वीरवार को समापन हो गया। कार्यशाला का मुख्य विषय एडवांसिंग वूमेन इन इकोनॉमिक्स रहा। इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स संगठन से जुड़ी सहायक शोधकर्ता सृष्टि गाबा ने विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र से संबंधित रोजगार के अवसरों की जानकारी दी।
उन्होंने अर्थशास्त्र में आजीविका के अवसरों से संबंधित अनेक प्रेरणादायक साक्षात्कार साझा किए। वाणिज्य विभाग तथा उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ की संयोजिका आरती अरोड़ा ने उद्यमिता से कहा कि जो विद्यार्थी सरकारी नौकरी प्राप्त नहीं कर पाते वह व्यवसाय के रूप में किसी नए स्टार्टअप को अपना सकते हैं।
मौजूदा समय में महिलाओं के लिए अर्थशास्त्र से संबंधित अनेक रोजगार उपलब्ध हैं। सभी विद्यार्थियों का बैंक में खाता जरूर होना चाहिए। प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा कि स्नातक के पश्चात उच्च शिक्षा को जरूर ग्रहण करना चाहिए।
विज्ञापन
इसके लिए किसी भी विषय को चुन सकते हैं। उप प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा ने आभार जताया। संचालन अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा दिव्या ने किया। कार्यशाला में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।