{"_id":"61bce31ebcc08d659d22e856","slug":"information-given-to-students-about-tb-and-aids-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl930994123","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को टीबी और एड्स के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को टीबी और एड्स के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
प्रतियोगिता की विजेता को सम्मानित करते सिविल सर्जन डॉ. विजय दाहिया। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में शुक्रवार को टीबी एवं एड्स पर जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम रेड रिबन क्लब की ओर से करवाया गया। मुख्य वक्ता सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने विद्यार्थियों दोनों बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बीमारियों के लक्षण, इलाज और बचाव के बारे में बताया।
सिविल सर्जन डॉ. दहिया ने विद्यार्थियों को बताया कि सरकार का लक्ष्य 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाना है। इस लक्ष्य को पाने के लिए सभी नागरिकों का जागरूक होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति को दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, शाम को बुखार आना, भूख न लगना, वजन में कमी इत्यादि लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर बलगम की जांच करवाएं। टीबी रोगी का मुफ्त इलाज किया जाता है। वहीं पांच सौ रुपये प्रति माह पोषण के लिए दिए जाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मेजर डॉ. एचएस कंग ने की। उप सिविल सर्जन चारू कालड़ा ने बताया कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। टीबी के मरीजों को निरंतर दवाई का सेवन करना अनिवार्य है। एक टीबी का रोगी प्रति वर्ष 10-15 व्यक्तियों को संक्रमित कर सकता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को टीबी के प्रति जागरूक होना जरूरी है। इसके बाद वीडियो फिल्म से टीबी और एचआईवी एड्स के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
अतिथियों ने विद्यार्थियों से आसपास के लोगों को टीबी और एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि यदि उनके आसपास टीबी कसंबंधी लक्षण वाला कोई व्यक्ति हो तो सूचना नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर दें, ताकि उसका इलाज शुरू किया जा सके। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एचएस कंग व रेड रिबन क्लब इंचार्ज डॉ. बालकृष्ण ने विद्यार्थियों की एचआईवी ,े संबंधित प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में आदित्य मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरगम ने दूसरा और पंकज ने तीसरा स्थान पाया। इस दौरान लोकेश कुमार, ओनेश त्यागी, अमित कुमार, संदीप कुमार, मयंक उपस्थित रहे।