{"_id":"66f6c22c0e2d0bdc0d09811c","slug":"information-about-the-side-effects-of-drug-addiction-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-126008-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नशे के दुष्प्रभाव के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नशे के दुष्प्रभाव के बारे में दी जानकारी
Fri, 27 Sep 2024 08:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। राजकीय माध्यमिक विद्यालय भमनौली में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति अभियान में बढ-चढकर भाग लेने की शपथ दिलाई व नशे से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को मादक पदार्थ बीड़ी, सिगेरट, गुटखा इत्यादि से दूर रहने को कहा।
कलेर ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। किशोरावस्था में विद्यार्थी बुरी संगति, अज्ञानता,शौक व पियर प्रेशर इत्यादि कारणों से नशे की चपेट में आ रहे है। शिक्षकों को न केवल विद्यार्थियों बल्कि उनके माता-पिता अभिभावकों व समाज के लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक करना होगा ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।
शिक्षक संदीप कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा खत्म कर देता है। नशे से सड़क दुर्घटनाओं हो रही है। नशे से खुद भी बचना चाहिए साथ ही विद्यार्थियों व अभिभावकों को भी नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशा मुक्त भारत अभियान से जोड़ना होगा। शिक्षक पुलकित शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी सहपाठियों के दबाव के कारण भी नशे की गिरफ्त में आ जाते है।सभी को मिलकर नशे रूपी दानव पर विजय प्राप्त कर सकते है। मौके पर स्कूल के स्टाफ के साथ विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।