{"_id":"67929a3c0ca694867b060fdb","slug":"information-about-investing-in-the-stock-market-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-132008-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शेयर बाजार में निवेश की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शेयर बाजार में निवेश की दी जानकारी
Fri, 24 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हिंदू गर्ल्स कॉलेज में वाणिज्य, विज्ञान विभाग व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला लगाई गई। कार्यशाला का विषय युवाओं के लिए वित्तीय साक्षरता रहा। कार्यशाला प्राचार्य मोनिका खुराना के नेतृत्व में लगाई गई। उन्होंने छात्राओं को ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता एनआईएसएम के ट्रेनर राजीव जैन ने छात्राओं को बताया कि वित्तीय साक्षरता कौशल सिखाना उनके भविष्य के लिए एक अच्छा निवेश है। निवेश, बचत, बजट व जिम्मेदार खर्च को पहले से ही समझना हमें आत्म-विश्वास से वित्तीय दुनिया की जटिलताओं का सामना करने में सक्षम बनाता है। उन्होंने छात्राओं को डीमैट, शेयर मार्केट में निवेश व इससे लाभ कमाने के तरीके बताए।
छात्राओं को डीमैट में अकाउंट खोलना, इन्वेस्ट करना सिखाया। उन्होंने कहा कि सभी को छोटी-छोटी बचत अवश्य करनी चाहिए। यह बचत की आदत बडे-बडे लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करती है। संयोजिका वीनू गोयल, सीमा गुप्ता व शारदा गुप्ता ने छात्राओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला सीमा गुप्ता, अनुपमा गर्ग, रिंपी कोहली, सुरुचि कालड़ा, नंदिनी की देखरेख में करवाई गई।