{"_id":"68d59d6f88ce211421040c33","slug":"information-about-government-jobs-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-144436-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सरकारी नौकरी के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सरकारी नौकरी के बारे में दी जानकारी
Fri, 26 Sep 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:51 AM IST
सार
जगाधरी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में सरकारी नौकरियों की तैयारी पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को परीक्षा रणनीतियों, समय प्रबंधन और अनुशासन के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम से छात्रों में जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता का स्वागत करतीं प्राचार्या डॉ. करुणा। संस्थान
विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज के कॅरिअर गाइडेंस व प्लेसमेंट सेल की ओर से सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर विषय पर विशेष सत्र करवाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन सहित तैयारी के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी विभागों व प्रतियोगी परीक्षाओं में भविष्य की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान बुल्स आई से सुमित पाहवा और आरुषि नेगी मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा राज्य स्तरीय सेवाओं परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी रणनीतियों पर चर्चा की।
सुमित पाहवा ने कहा कि निरंतर अभ्यास, समय प्रबंधन और समसामयिक घटनाओं की जानकारी यह परीक्षाएं पास करने में अत्यंत आवश्यक है। सरकारी नौकरियां न केवल स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करती हैं, बल्कि समाज की सेवा करने का एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध करवाती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासित दिनचर्या अपनानी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मूलभूत विषयों पर पकड़ मजबूत करनी चाहिए और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से अपडेट रहना चाहिए। आरुषि नेगी ने विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन, मॉक टेस्ट और आत्म-अनुशासन के महत्व के बारे बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डाॅ. करुणा ने की। कार्यक्रम कॅरिअर गाइडेंस व प्लेसमेंट सेल संयोजक प्रो. गौरव बरेजा की देखरेख में करवाया गया।