फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Indian folk culture told from webinar

वेबीनार से भारतीय लोक संस्कृति के बारे बताया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Indian folk culture told from webinar
जगाधरी।
विज्ञापन
गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज संतपुरा यमुनानगर में तीन दिन से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार किया जा रहा है। यह अरविंदो कॉलेज की ओर से किया गया। वेबिनार का विषय लोक साहित्य का संकलन और संरक्षण रहा। वेबिनार के मुख्या वक्ता प्रोफेसर जय कौशल (विभागाध्यक्ष, सेंट्रल यूनवर्सिटी असम ) । इस दौरान कॉलेज प्राचार्या डॉ. वरिंदर गांधी ने कॉलेज प्राचार्या डॉ. नमिता राजपूत और मुख्या वक्ता डॉ. जय कौशल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लोक साहित्य में लोक जीवन की धड़कन बस्ती है। लोक जीवन में लोक का रहन- सहन, रीति रिवाज, तीज, त्योहार,पर्व, खानपान, वेशभूषा,भाषा, धर्म, दर्शन, ज्ञान, विज्ञान, कला आदि से ही लोक जीवन का बोध होता हैं। लोक साहित्य ही भारत की संपन्न विरासत की मौखिक पहचान है। अरविंदो कॉलेज प्राचार्या ने भी इस दौरान दोनों कॉलेजों को शुभ कामनाएं दी। मुख्य वक्ता डॉ. कौशल जी ने प्रकाश डालते हुए कहा कि आज कि पीढ़ी को वर्तमान अवस्था में पारंपरिक ज्ञान की परम अवश्यता हैं। उन्होंने कहा लोक साहित्य का उत्पादन, संचलन, अनुशीलन, पुनः प्रस्तुति के क्रम से गुजरना पड़ता है। इसके लिए आज हमें जहां लोक संसकृति का उत्पादन होता हैं वहां लौटना होगा। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ लक्ष्मी गुप्ता और तकनीकी सहायक डॉ. आरती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed