फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Increasing income by adopting self-employment

Yamuna Nagar News: स्वरोजगार अपनाकर बढ़ा रहीं आय

Wed, 22 Jul 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Increasing income by adopting self-employment
कढ़ाई करतीं कविता देवी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के गांव कपूरी कलां की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। वर्ष 2021 में गठित सोहंग स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आज सिलाई-कढ़ाई, डेयरी, मशरूम उत्पादन, करियाना स्टोर और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों के माध्यम से न केवल अपनी आय बढ़ा रही हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।
समूह की प्रधान अनू, सचिव ममता देवी और खजांची कविता देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने संगठित होकर रोजगार के नए अवसर विकसित किए हैं। समूह में तजिंद्र कौर, राजरानी, गुरमीत कौर, सरोज बाला, केला देवी सहित कई महिलाएं सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। गांव में वर्ष 2022 में किरण महिला ग्राम संगठन का गठन भी हुआ, जिसके अंतर्गत सात स्वयं सहायता समूह संचालित हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि समूह की चार बैठकें प्रत्येक माह आयोजित की जाती हैं, जिनमें बचत, बैंकिंग, सरकारी योजनाओं और नए स्वरोजगार के अवसरों पर चर्चा की जाती है। हाल ही में 35 महिलाओं ने मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण प्राप्त किया, जबकि दो महिलाएं इस क्षेत्र में विशेष रूप से प्रशिक्षित होकर व्यवसाय शुरू करने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह की सचिव ममता देवी कॉस्मेटिक की दुकान संचालित कर रही हैं। खजांची कविता देवी निजी विद्यालय में शिक्षिका होने के साथ सिलाई-कढ़ाई का कार्य भी करती हैं और समूह की गतिविधियों का संचालन करती हैं। तजिंद्र कौर सिलाई व इंटरलॉक का काम कर रही हैं, जबकि सरोज बाला, केला देवी और राजरानी पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय से जुड़ी हैं।

वहीं राजरानी गांव में किराना स्टोर का संचालन कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है। कपूरी कलां और कपूरी खुर्द की संयुक्त ग्राम पंचायत में महिलाओं की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का प्रभावी उदाहरण बनकर उभरी है। गांव की महिलाएं अब स्वरोजगार के नए क्षेत्रों में आगे बढ़ते हुए अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं।

कढ़ाई करतीं कविता देवी। स्वयं

कढ़ाई करतीं कविता देवी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed