फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Incomplete construction of drain becomes a problem for people

Yamuna Nagar News: नाली का अधूरा निर्माण बना लोगों की मुसीबत

Fri, 18 Oct 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 18 Oct 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Incomplete construction of drain becomes a problem for people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड 16 में आने वाले गांधी नगर एरिया की पीर वाली गली के लोगों के लिए नाली का अधूरा निर्माण परेशानी की बड़ी वजह बना हुआ है। नाली में जमा गंदगी की वजह से यहां का वातावरण दूषित हो रहा है।
सीएम को ऑनलाइन शिकायत के बाद अधिकारी हरकत में जरूर आए, लेकिन औपचारिकता निभा कर चले गए। काफी समय से निर्माण अधर में लटका हुआ है। परेशान लोग अब डीसी से मिलने की प्लानिंग बना रहे हैं। कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार, रमेश, प्रमोद ने बताया कि नगर निगम की ओर से करीब दो साल पहले पीर वाली गली में नाली का निर्माण शुरू किया गया था।
विज्ञापन

इस नाली का निर्माण पूरा नहीं किया गया। इसका हिस्सा छोड़ दिया गया है, जिससे निकासी नहीं हो रही। इस वजह से नाली जाम हो रही है। नाली में गंदगी जमा है। नाली का पानी गली में बह रहा है, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है। निर्माण पूरा करने की कई बार मांग गई। इसको लेकर शिकायत दी गई। प्रशासन ने कोई एक्शन नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर निवासी सुरेंद्र कुमार ने चुनाव से पहले मुख्यमंत्री को ऑनलाइन अधूरी नाली को बनवाने की शिकायत की थी। उसके बाद नगर निगम यमुनानगर से अधिकारी मौके पर पहुंचे। जल्द ही आश्वासन दिया, अधूरी नाली का निर्माण हो जाएगा, मगर ऐसा नहीं हुआ।
सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीछे से नालियों में गंदगी आती है, जिसके चलते गंदा पानी सड़कों पर बहता है। नाली के निर्माण के दौरान लोगों ने नाली बनाने का विरोध किया था, जिसके चलते ठेकेदार अधूरा नाली का निर्माण किया, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हल्की सी बरसात के चलते पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। उन्होंने परेशान होकर सीएम को ऑनलाइन शिकायत की थी, उसके बाद अधिकारी हरकत में आए थे, चुनाव आचार संहिता लगने के चलते निर्माण नहीं हो सका, उसके बाद चार दिन पहले निगम के कर्मचारी थे। खोदाई करके चले गए दोबारा नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed