फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Income tax department will investigate the eight lakh recovered from the scooty

Yamuna Nagar News: स्कूटी से आठ लाख बरामद आयकर विभाग करेगा जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Income tax department will investigate the eight lakh recovered from the scooty
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने स्कूटी से आठ लाख रुपये की नकदी बरामद की है। स्कूटी के पास बाइक पर घूमते दो युवकों को पकड़ लिया। युवकों को शहर थाना पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने आयकर विभाग की मामले की जानकारी दे दी है। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम वीरवार की रात को शहर में गश्त कर रही थी। तभी एक बाइक पर दो युवक व स्कूटी पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े हुए दिखे। शक होने पर जब पुलिस टीम उनकी ओर पहुंची तो युवक स्कूटी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। स्कूटी की तलाशी ली गई तो आठ लाख रुपये की नकदी मिली। शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने बताया कि यह कैश एक इंडस्ट्री का है। दोनों युवकों की आईडी लेकर छोड़ दिया गया है। नकदी के बारे में आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed