फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Include more people through membership campaign: Kanwarpal

सदस्यता अभियान से ज्यादा लोगों को जोड़ें : कंवरपाल

Sat, 23 Nov 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 23 Nov 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Include more people through membership campaign: Kanwarpal
यमुनानगर। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा की अध्यक्षता में शुक्रवार को भाजपा की जिला इकाई की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए प्रदेश भाजपा संगठन प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली द्वारा पूर्व केबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर व पूर्व मेयर मदन चौहान को सदस्यता अभियान के अंतर्गत जिला यमुनानगर का पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी सदस्यता अभियान के अंतर्गत अपना कार्य अन्य कार्यकर्ताओं को बांटें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस भाजपा के प्राथमिक सदस्य बन सके।
विज्ञापन

कंवरपाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 23 व 24 नवंबर को सभी भाजपा कार्यकर्ता ग्राम प्रमुख, वार्ड प्रमुख, काॅलोनी प्रमुख अपने-अपने क्षेत्र में प्रवास करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा के सदस्यता अभियान से जोड़े। सदस्यता अभियान के तहत इस समय हमारा लक्ष्य है कि यह जल्दी ही पूरे हरियाणा में नंबर एक पर हो। बूथ प्रमुख, बीएलए-टू, मंडल कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी, शक्ति केंद्र सभी भाजपा कार्यकर्ता इस समय सदस्यता अभियान में जोर शोर से जुड़े और भाजपा को मजबूत करने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed