फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In which direction is the state's BJP government taking the country: Sunaina

देश को किस ओर लेकर जा रही प्रदेश की भाजपा सरकार : सुनैना

Mon, 16 Jun 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
In which direction is the state's BJP government taking the country: Sunaina
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की महिला प्रदेश संयोजक सुनैना चौटाला सोमवार को यमुनानगर में जिला कार्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के शिक्षा मंत्री की ओर से अंग्रेजी भाषा को लेकर दिए गए बयान पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार देश के भविष्य को किस ओर लेकर जा रही है। आज प्रदेश का हर युवा आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार के इरादे ठीक नहीं लगते है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहा है। यमुनानगर की बात करें तो यहां फायरिंग की घटनाएं ही नहीं थम रही। लोग इन घटनाओं से डरे हुए हैं। कहा कि इनेलो ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्ग को साथ लेकर चलती है। लेकिन भाजपा सरकार कभी किसी का भला नहीं कर सकती। विधानसभा के चुनाव में 2100 रुपये महिलाओं के खाते में डालने की घोषणा की थी, लेकिन वह भी आज तक नहीं मिले। केवल सभी घोषणाएं हवा हवाई हो रही हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। सुनैना ने कहा कि अब इनेलो हल्का स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने चौटाला परिवार में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला की फोटो को लेकर चल रहे विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ओमप्रकाश चौटाला एक जन नेता है। उनकी फोटो अगर चाहे तो भारतीय जनता पार्टी भी अपनी फोटो में इस्तेमाल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed