{"_id":"572f8aec4f1c1b735f5cd140","slug":"in-weeknd-relif-in-summer-one-week-clouds-going-on-yamuna-nager-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड में मिली गर्मी से राहत, सप्ताहभर रहेगी धूप-छांव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड में मिली गर्मी से राहत, सप्ताहभर रहेगी धूप-छांव
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 09 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सप्ताह से जारी झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को वीकेंड में राहत मिली। रविवार को दिनभर छाए रहे बादलों और हवा से मौसम खुशगवार हो गया। इससे अधिकतम पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताहभर में धूप-छांव के दौर जारी रहेगा और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। इस बीच 11 व 13 अप्रैल को हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
बता दें कि दो सप्ताह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री प्लस बना हुआ था। इस दौरान तेज धूप के साथ लू के रूप में गर्म हवाओं ने कहर बरपाया। तपिश व उमस ने लोगों के पसीने छुड़वाए तो लू ने राहगीरों व वाहन चालकों पर सितम ढाया। इसके विपरीत रविवार सुबह से ही आसमान में छाए बादलों के बीच दिनभर धूप की तपिश को कम किए रखा। बादलों के बीच सूरज की लुक्का-छिप्पी का खेल शाम तक जारी रहा और कुछ समय के लिए ही तेज धूप में गर्मी का एहसास हुआ।
इस बीच चली हवाओं ने भी मौसम को खुशगवार बना दिया। मौसम के यू-टर्न से दिन का अधिकतम तापमान भी शनिवार के 40 डिग्री से तीन डिग्री लुढ़क कर 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आए बदलाव से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। कई दिन बाद बने सुहावने मौसम का लुत्फ लेने के लिए लोग दोपहर बाद पार्कों में जुट गए और ठंडे फल, जूस व आईसक्रीम का सेवन करते दिखाई दिए।