फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the raid of CM Flying, less than 181 quintals of flour, wheat and sugar were found at the depot

Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग की रेड में डिपो पर 181 क्विंटल से कम मिला आटा, गेहूं व चीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
In the raid of CM Flying, less than 181 quintals of flour, wheat and sugar were found at the depot
सीएम फ्लाइंग की टीम ने ईशोपुर कॉलोनी में सस्ते अनाज के सरकारी डिपो पर छापा मारा। डिपो भी एक रेस्टोरेंट नुमा जगह पर चल रहा था। इसका ताला खुलवाने के लिए डिपो होल्डर को टीम ने कई फोन किए लेकिन वह मौके पर नहीं आए। ऐसे में एक दुकान से हथोड़ा मंगवा कर इसका ताला तुड़वाया गया। जांच के दौरान घर से 90 क्विंटल आटा, 87 क्विंटल गेहूं व साढ़े चार क्विंटल चीनी कम मिली। यह डिपो नरेश कुमारी के नाम पर अलॉट है। सीएम फ्लाइंग की तरफ से सरकारी अनाज को खुर्द बुर्द करने के आरोप में नरेश कुमारी के खिलाफ शिकायत दी गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी विभु गोयल की शिकायत पर आरोपित डिपो संचालक पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली थी कि ईशोपुर कालोनी में नरेश कुमारी के नाम से डिपो है। जिसकी देखरेख उसका बेटा दिव्यांशु और बेटी श्वेता करती है। सीएम फ्लाइंग के उप निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने यहां पर रेड की। मौके पर डिपो का ताला लगा हुआ था। जिस पर टीम ने डिपो संचालक नरेश कुमारी को मौके पर बुलाया, लेकिन उसने बीमार होने की बात कही और अपने बेटे दिव्यांशु का मोबाइल नंबर दे दिया। इस नंबर पर काल की गई तो वह बंद मिला। ऐसे में टीम काफी देर तक बाहर ही खड़ी रही। बाद में ताला तोड़ कर टीम अंदर घुसी।
विज्ञापन

डिपो का सामान भी यहां वहां रखा हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक डिपो होल्डर ने पीओएस मशीन में आटा 9919.5 किलो चढ़ाया गया है। जबकि मौके पर 925 किलो ही आटा मिला। बाजरा 1627 किलो चढ़ाया गया है। स्टाक में 1700 किलो ही मिला। गेहूं 87 क्विंटल कम मिली। इसी तरह से चीनी 815 किलो मशीन के रिकार्ड में है। जबकि स्टाक में केवल 325 किलो ही मिली है। थाना प्रभारी जगाधरी जनक राज ने बताया कि मामले में डिपो संचालक पर केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंगलवार देर शाम इंद्रा गार्डन कॉलोनी में डिपो होल्डर नवीन कुमार की दुकान पर रेड की। यहां पर भी स्टाक में गड़बड़ी मिली है। मौके पर 3148.100 किलो आटा, 1518 किलो बाजरा और 110 किलो चीनी की गड़बड़ी मिली है। टीम ने डिपो धारक को भी फोन कर बुलाया, लेकिन वह नहीं पहुंचा। जिस पर डिपो का ताला तोड़कर खोला गया और अंदर जाकर जांच की गई। आरोपित डिपो धारक के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed