फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the investigation of the company, hundreds of fake brand paints and shirts were found from the shop, case filed against the operator

कंपनी की जांच में दुकान से मिली सैकड़ों नकली ब्रांड की पेंट व शर्ट, संचालक पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
In the investigation of the company, hundreds of fake brand paints and shirts were found from the shop, case filed against the operator
यमुनानगर। सौंधी मोहल्ले में स्थित मल्होत्रा फैशन रेडिमेड कपड़ों की दुकान पर कंपनी की रेड के दौरान सैकड़ों पैंट और शर्ट नक ली ब्रांड के मिले। बुधवार देर रात तक गुरुग्राम से आई फर्म ब्रांड प्रोडक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पदाधिकारियों की जांच की। जांच में नकली 303 पैंट मुफ्ती, 185 पीस एलेन सॉली की शर्ट और 96 पीस एलपी की नकली शर्ट मिली। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। शहर थाना पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुग्राम की फर्म मेसर्स ब्रांड प्रोटेक्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के जांच अधिकारी अमनप्रीत ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी को आदित्य बिरला फैशन रिटेल लिमिटेड एवं क्रेडो ब्रांड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा अधिकार दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति एलपी, एलीन शॉली, मुफ्ती ब्रांड का नकली सामान बनाता है या बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्हें पता चला कि सौंधी मोहल्ला में मल्होत्रा फैशन के नाम से दुकान है। ये ऑनलाइन इंडिया मार्ट डॉट कॉम पर ऑनलाइन लिस्टिंग कर नकली आईपी, एलेन सॉली और मुफ्ती ब्रांड के कपड़े पूरे इंडिया में सप्लाई कर रहा है। ये फर्म दीप्ति मल्होत्रा के नाम रजिस्टर्ड है। दुकान गौरव मल्होत्रा चला रहे हैं। सूचना के बाद उनकी टीम ने शहर पुलिस के साथ दुकान पर दबिश दी। देर रात तक दुकान पर कपड़ों की जांच की गई। जांच के दौरान दुकान से नकली 303 पैंट मुफ्ती, 185 पीस एलेन सॉली की शर्ट और 96 पीस एलपी की नकली शर्ट मिली। देर रात एक बजे तक चली जांच के बाद बरामद किए गए नकली ब्रांड के कपड़ों को कट्टों में भरकर सील किया गया। शहर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी दुकान संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed