{"_id":"687fd7cd70a4d9efed02a838","slug":"in-the-investigation-of-cm-flying-less-stock-of-urea-was-found-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-141205-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग की जांच में कम मिला यूरिया का स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग की जांच में कम मिला यूरिया का स्टॉक
Tue, 22 Jul 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। किसानों की ओर से यूरिया नहीं मिलने के लगाए जा रहे आरोपों के बाद सीएम फ्लाइंग टीम की सक्रिय हो गई है। तीन दिन में मंगलवार को दूसरी बार सीएम फ्लाइंग ने खाद विक्रेताओं की दुकानों पर जाकर जांच की। बूड़िया में मंगलवार को दो दुकानों पर यूरिया की जांच की गई। इस दौराना 17 बैग कम मिले।
कम मिले यूरिया के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन डीलर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर सुखविंद्र सिंह, बलवंत सिंह व कृषि विभाग के एसडीओ अजय कुमार ने मंगवार को बूड़िया में खाद विक्रेताओं पर छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही अधिकतर दुकानदार दुकानें बंद कर भाग निकले।
इस दौरान फतेहगढ़ निवासी सोमनाथ के बूड़िया स्थित हरियाणा खाद बीज भंडार पर छापेमारी की गई। उसके स्टाक में 24 बैग होने चाहिए थे, लेकिन दो बैग कम मिले। वहीं मवी फर्टिलाइजर पर छापेमारी की गई। यहां पर स्टाॅक रिकार्ड में 119 बैग होने चाहिए थे। जिसमें 15 बैग कम मिले हैं।