फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the fight, the pregnant kicked in the womb, six months of pregnancy

मारपीट में गर्भवती के पेट में मारी लात, छह माह का गर्भ गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
In the fight, the pregnant kicked in the womb, six months of pregnancy
यमुनानगर। शहर के आजाद नगर में पड़ोसियों के बीच विवाद में छह माह की गर्भवती महिला का गर्भ गिरने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी ने महिला के पेट में लातें मारी, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। नवजात बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत बताया। परिजनों ने मामले की शिकायत शहर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी दिनेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आजाद नगर कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय महिला ने बताया कि वह नौ साल से यहां किराये के मकान में रहती है। उसके पास दोनों बेटियां हैं, दोनों शादीशुदा हैं। वह कैंसर से पीड़ित है। कैंसर से पीड़ित होने की वजह से उसके पास देखभाल के लिए उसकी बेटियां आती रहती हैं। एक बेटी सरोज पानीपत के मुडलाना में शादीशुदा है। एक माह पहले वह उसकी देखरेख के लिए आई थी। वह छह माह की गर्भवती थी। महिला का आरोप है कि पड़ोस का ही दिनेश अक्सर उसकी बेटी के साथ अभद्रता करता था और गाली-गलौज करता था। इसको लेकर उनमें कई बार विवाद भी हो चुका था। रविवार की रात को उनका पड़ोसी दिनेश उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा। गाली-गलौज की आवाज सुनकर जब उसकी बेटी घर के बाहर आई तो आरोपी ने उससे मारपीट शुरु कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी दिनेश ने उसके पेट पर लात व मुक्के मारे। उस समय आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर दिया। रात को उसकी बेटी के पेट में दर्द हुआ। जिस पर उन्होंने उसे दवाई दिलवाई। अगले दिन फिर उसकी बेटी के पेट में ज्यादा दर्द हुआ। दर्द होने पर उसकी बेटी बाथरूम में गई। इसके बाद उसके चिल्लाने की आवाज बाथरूम से आई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वह बाथरूम में गई तो उसने देखा कि उसने एक बच्ची को जन्म दिया हुआ है। जब बच्ची का जन्म हुआ तो वह अचेत थी। वे तुरंत नवजात को निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसको मृत बताया। महिला का आरोप है कि पड़ोसी दिनेश की मारपीट की वजह से ही उसकी बेटी का गर्भपात हुआ है। जांच अधिकारी एसआई निर्मल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed