फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In the enmity of the poultry farm, the retired soldier was injured by hitting a rod in the head, the sons who came to save him were also beaten up.

पोल्ट्रीफार्म की रंजिश में रिटायर्ड फौजी के सिर में रॉड मार किया घायल, बचाने आए बेटों को भी पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
In the enmity of the poultry farm, the retired soldier was injured by hitting a rod in the head, the sons who came to save him were also beaten up.
यमुनानगर। पोल्ट्रीफार्म की रंजिश में कुछ लोगों ने रिटायर्ड फौजी के सिर में रॉड मारकर घायल कर दिया। बचाने आए उसके दो बेटों से भी मारपीट की। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को नामजद करते हुए एक अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुसींबल निवासी अरविंदर सिंह उर्फ रिंकू ने बताया कि वह भारतीय सेना में है। कुछ दिन से वह छुट्टी लेकर घर पर आया हुआ है। मंगलवार की रात को वह अपने छोटा भाई पलविदंर सिंह और पिता दलजीत सिंह के साथ घर पर बैठकर बात कर रहा था। तभी उनके गांव का ही इकबाल सिंह उर्फ बंटी, अमनदीप सिंह उर्फ मंगा, हरविंद्र सिंह उर्फ काका, लब्बा, कमलजीत सिंह, बलजिंदर सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति अपने अपने हाथों में लोहे की रोड, डंडे व सरिये लेकर उनके घर पर आए। आते ही आरोपियों ने उन्हें गालियां देना शुरू कर दिया। जब उसके पिता ने उन्हें मना किया तो आरोपियों ने उसके पिता के सिर में रॉड मारकर उन्हें घायल कर दिया। जब वे उन्हें बचाने लगे तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। आरोप है कि आरोपी बलबीर सिंह उनके पोल्ट्रीफार्म को लेकर रंजिश रखते है। जिसके चलते ही आरोपियों ने उनपर हमला किया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed