फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In-laws did not allow to enter the house, the woman entered the house with the help of villagers

Yamuna Nagar News: सास-ससुर ने घर में घुसने नही दिया तो महिला ने ग्रामीणों के सहयोग से घर में किया प्रवेश

Wed, 24 Dec 2025 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Dec 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
In-laws did not allow to enter the house, the woman entered the house with the help of villagers
काजल के समर्थन में पहुंचे भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी। संवाद
साढौरा। गांव महमदपुर में कड़ाके की ठंड में अपनी सुसराल के मेन गेट के बाहर टेंट लगाकर डेरा डाले बैठी पीडि़ता काजल के सब्र का बांध उस समय टूट गया, जब 10वें दिन भी कोई प्रशासनिक अधिकारी व ससुराल पक्ष के लोग सुध लेने नही पहुंचे। काजल को ग्रामीणों का सहयोग मिला तो वह मंगलवार को घर के मेन गेट को फांदकर अंदर घुस गई।
विज्ञापन


काजल पिछले 10 दिन से अपनी मां व भाई के साथ अपने ससुराल के घर के बाहर कड़ाके की ठंड में बैठी हुई है। जहां उसे 7 वर्ष पहले पूरे रीति-रिवाजों के साथ ब्याह कर लाया गया था। टीबी की बीमारी पता चलने पर उसके साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। काजल अब खुद को बिल्कुल स्वस्थ बता रही है और किसी भी मेडिकल जांच के लिए तैयार है। उसे ससुरालियों की बजाए ग्रामीणों का सहयोग मिला। ग्रामीणों की मौजूदगी में वह मंगलवार दोपहर को अपने घर में घुस गई। काजल का कहना है कि उसे अपने सास-ससुर व पति से अब भी कोई गिला शिकवा नहीं है। अगर अब भी वह उसे स्वीकार करते हैं तो वह अपने बुजुर्ग सास-ससुर व पति का सहारा बनकर रहेगी।
विज्ञापन


काजल की मां राजकुमारी ने बताया कि 30 मार्च 2018 को उसकी बेटी की शादी भारतीय सेना में तैनात अमित कुमार के साथ हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के 20 दिन के बाद काजल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सक जांच करवाने पर उसे टीबी की शिकायत बताई। अमित की छुट्टी खत्म होने के कारण उसने उसे मायके में उपचार करवाने के लिए छोड़ दिया और स्वस्थ होने पर उसे वापिस जाने की बात कही। स्वस्थ होने पर अमित उसे वापस ले जाने की बजाए अदालत से तलाक का नोटिस भिजवा दिया। जिससे काजल मानसिक रूप से परेशान हो गई और पूरा परिवार नोटिस देखकर अचंभित रह गए। काजल ने ससुराल आने की बात अपने मन में ठान ली और 14 दिसंबर को गांव महमदपुर पहुंच गई। इसकी भनक पाकर उसके सास-ससुर घर को ताला लगाकर फरार हो गए। लेकिन काजल ने वापस जाने की बजाए अपने स्वजनों के साथ ससुराल के गेट के बाहर टेंट लगाकर धरना डाल दिया। ससुराल पक्ष का इंतजार करने के बाद जब कोई हल नहीं निकला तो 10वें दिन महिला के पक्ष में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी काफी संख्या में धरनास्थल पर पंहुचे। इसी हौंसले को देखकर महिला ने बाहर से कुर्सी का सहारा लेकर गेट की दीवार फांदकर अंदर घुस गई। ताला तोडऩे के बाद धरनास्थल पर रखे सामान को भी अंदर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे आजाद समाज पार्टी के नेता सोहिल साढौरा ने कहा कि बड़ी विडंबना की बात है कि समाज की बेटी को सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ शादी करके लाया जाता है और अब उसे इस तरह कड़ाके की ठंड में घर के बाहर बैठने पर मजबूर होना पड़ रहा है। अगर अपने परिवार का कोई सदस्य बीमार हो जाएं तो उसे घर से बाहर निकालने का व्यवहार निंदनीय है। काजल के साथ पूरा समाज हर संभव मदद के लिए तैयार खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed