फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   In karate, Jhalak won the silver medal and Mannat won the bronze medal

Yamuna Nagar News: कराटे में झलक ने रजत और मन्नत के जीता कांस्य पदक

Tue, 20 Jan 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
In karate, Jhalak won the silver medal and Mannat won the bronze medal
विजेता ​खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते डीएसपी राजीव मिगलानी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। डीएवी संस्थान की ओर से पुलिस लाइन में राष्ट्रस्तरीय स्कूल खेल टूर्नामेंट करवाया गया। इसमें सभी डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में झलक ने अंडर-14 में रजत और मन्नत ने अंडर-17 में कांस्य पदक जीत कर नाम रोशन किया है।
छात्राओं ने अध्यापिका नेहा वर्मा के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतियोगिता में भाग लिया। अध्यापिका नेहा ने बताया कि छात्राओं का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए किया गया था। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया था। अब राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में झलक व मन्नत ने पदक जीतकर जिले, विद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

छात्राओं की उपलब्धि पर जगाधरी के डीएसपी राजीव मिगलानी ने छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने विजेताओं को पदक पहना कर तथा ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। डीएसपी मिगलानी ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए सभी विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को कराटे अवश्य सीखने चाहिए। ताकि वे जरूरत पड़ने पर अपनी रक्षा के साथ दूसरों की मदद कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि खेल में जीतना खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाता है, वहीं खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे उन्हें अपनी कमियों से भी अवगत होते हैं। इससे खिलाड़ियों को अगली बार और अधिक परिश्रम, अभ्यास तथा आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed