फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Immersion of land in Western Yamuna Canal

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर में किया जोत का विसर्जन

Mon, 12 Aug 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 12 Aug 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Immersion of land in Western Yamuna Canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। मुल्तान सभा रादौर की ओर से गीता भवन मंदिर में 44वां मुल्तान जोत महोत्सव किया गया। इसमें मुल्तान सभा के प्रधान डॉ. अशोक मिगलानी के नेतृत्व में हवन कराया गया। सभा के सदस्यों ने हवन में आहुति डालकर सभी के लिए सुख-शांति की कामना की। इसके बाद मुल्तान जोत के साथ शोभायात्रा का निकाली गई।
शोभायात्रा गीता भवन मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए पश्चिमी यमुना नहर के पक्के घाट पर संपन्न हुई। पक्के घाट पर 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने मुल्तान जोत की पूजा की वहीं, रोटरी क्लब के मुख्य सलाहकार डॉ. एससी सैनी व उपप्रधान भारत माटिया नेतृत्व में सदस्यों ने मुल्तान जोत यात्रा का स्वागत किया। रोटरी क्लब की ओर से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सभा के सदस्यों ने शोभायात्रा के दौरान डांडिया भी खेला। पक्के घाट पर मुल्तान सभा के सदस्यों ने मुल्तान जोत का पश्चिमी यमुना नहर में विसर्जित किया। वरिष्ठ सदस्य मोहनलाल अरोड़ा ने बताया कि मुल्तान जोत महोत्सव पूरे देश में किया जाता है। इसका बड़ा आयोजन हरिद्वार में होता है। मौके पर दारी मनचंदा, देवीदयाल अरोड़ा, मोहनलाल अरोड़ा, सतीश चौधरी, दीपक मेहता, मुकेश अरोड़ा मक्की, सचिन पुरुथी, मोहित गर्ग, घनश्यामदास मनचंदा, रमेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed