{"_id":"642b3f28c6eab155070f0797","slug":"ima-strike-today-yamuna-nagar-news-c-18-1-80552-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिले के करीब 256 डॉक्टर आज हड़ताल पर, बढ़ सकती है मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिले के करीब 256 डॉक्टर आज हड़ताल पर, बढ़ सकती है मुश्किलें
विज्ञापन
यमुनानगर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से संबंधित जिले के करीब 256 डॉक्टर आज हड़ताल पर रहेंगे। प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टर ओपीडी बंद रखकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच नहीं करेंगे। यही नहीं निजी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं भी ठप रहेंगी। ऐसे में निजी अस्पतालों के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है।
ऐसा पहली बार हुआ है जब डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं भी ठप करने का एलान किया है। इससे पहले आईएमए ने हरियाणा सरकार की बांड पॉलिसी के विरोध में 28 नवंबर 2022 को जिले में हड़ताल की थी। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एवीएस रवि ने बताया कि राजस्थान सरकार स्वास्थ्य का अधिकार बिल लेकर आई है। इस बिल के तहत प्राइवेट डॉक्टरों को आपात स्थिति में मरीजों का मुफ्त उपचार करना होगा। यदि कोई बिल का भुगतान नहीं करेगा तो उस पर पेमेंट के लिए कोई प्रेशर नहीं डाल सकते। उन्होंने कहा कि डॉक्टर के पास कोई भी मरीज आपात स्थिति में ही आता है। ऐसे में यदि कोई भी मरीज बिल का भुगतान नहीं करेगा तो डॉक्टरों के सामने रोजी रोटी का संकट हो जाएगा। ऐसे में मजबूरन डॉक्टरों को हड़ताल करनी पड़ रही है। इसके तहत मंगलवार को 24 घंटे तक अस्पतालों में ओपीडी व आपात सेवाएं बंद रहेंगी।
-- -- -- -- -- -
सरकारी अस्पताल में भी आज ओपीडी नहीं
चार अप्रैल को महावीर जयंती है। महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों को उपचार नहीं मिलेगा। सरकारी अस्पतालों में छुट्टी की वजह से मंगलवार को ओपीडी बंद रहेगी। केवल इमरजेंसी सेवाएं ही जारी रहेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- - फोटो: 3