फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Illegal parking has become a problem for the residents of residential areas.

Yamuna Nagar News: अवैध पार्किंग बनी रिहायशी इलाके के लोगों की मुसीबत

Sat, 18 Oct 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking has become a problem for the residents of residential areas.
अदालत के ​पिछले गेट पर सेक्टर-17 में सड़क के बीच में खड़े वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अदालत परिसर की पार्किंग सेक्टर-17 के रिहायशी एरिया के लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है। पार्किंग से ज्यादा वाहन बाहर की तरफ लोगों के घरों के बाहर खड़े हैं। ऐसे में लोगों को अपने घर के वाहन भी निकालने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इतना ही नहीं वाहन आड़े-तिरछे खड़े होने के कारण रोजाना जाम की स्थिति भी बन रही। अदालत के पीछे सेक्टर की मुख्य सड़क है। हालांकि परिसर के मार्ग की चौड़ाई करीब 10 फीट, लेकिन बीच रास्ते में पार्क हुए वाहनों के चलते यह मार्ग अब काफी संकरा हो चुका है, आगे तक जाने के लिए मात्र दो से तीन फीट चौड़ा ही बचा है। ऐसे में लोग इधर-उधर रास्ते में खड़े दोपहिया वाहनों से टकराते हुए निकलते हैं।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में खड़े होने वाले वाहनों के लिए पार्किंग का ठेका है। परिसर एरिया में जगह काफी तंग है, ऐसे में यहीं पर ही वाहनों को पार्क करना पड़ता है। परंतु मार्ग में आड़े-तिरछे खड़े दोपहिया वाहनों के कारण कई बार लोगों के कपड़े तक फट जाते हैं या फिर किसी वाहन की नुकिली चीज से खरोंच तक आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन से करीब 2300 वकील जुड़े हैं, जिसमें तकरीबन सभी अपने-अपने वाहनों के साथ अदालत परिसर में पहुंचते हैं। वकीलों को जगह तंग के कारण वाहन पार्क करने में दिक्कत आती है, ऐसे में उन्हें सड़क पर वाहन का खड़ा करना पड़ता है।

अदालत के पिछले गेट पर सेक्टर-17 में सड़क के बीच में खड़े वाहन। संवाद

अदालत के पिछले गेट पर सेक्टर-17 में सड़क के बीच में खड़े वाहन। संवाद

अदालत के पिछले गेट पर सेक्टर-17 में सड़क के बीच में खड़े वाहन। संवाद

अदालत के पिछले गेट पर सेक्टर-17 में सड़क के बीच में खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed