फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Illegal parking and encroachments removed from the main market.

Yamuna Nagar News: मुख्य बाजार से अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking and encroachments removed from the main market.
अमर उजाला में प्रका​शित समाचार। - फोटो : नागरिक उड़ानों के लिए तैयारियां तेज, एयरपोर्ट की सुरक्षा जांची... 1.37 करोड़ से होंगे नए काम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। नए बनाए गए मुख्य बाजार में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के कारण लोगों को हो रही परेशानी को लेकर मंगलवार को नगरपालिका ने कार्रवाई की। कर्मचारियों ने डिवाइडर के आसपास खड़े वाहनों, रेहड़ियों और दुकानदारों की ओर से बाहर समान रख कर किए गए अतिक्रमण को हटाकर बाजार में व्यवस्था बहाल की।
एसआई फूल सिंह और सुपरवाइजर विक्रम के नेतृत्व में कर्मचारियों ने डिवाइडर के आसपास आड़ी-तिरछी खड़ी बाइकों को हटवाया। इसके साथ ही सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। एक अक्तूबर को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार मुख्य बाजार का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष शालिनी शर्मा ने बताया था कि 55 फीट चौड़े बाजार में डिवाइडर, डेकोरेटिव लाइट और ग्रिल से आवाजाही के साथ बाजार की सुंदरता बढ़ेगी। हालांकि उद्घाटन के दो दिन बाद ही डिवाइडर के आसपास अवैध पार्किंग, रेहड़ियों और अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी होने लगी थी। हालात ऐसे हो गए थे कि पैदल निकलना भी मुश्किल था। कार्रवाई के बाद दुकानदार मनोज कालड़ा, वरुण अग्रवाल और शिवदेव वर्मा ने नगर पालिका प्रशासन का आभार जताया।

अमर उजाला में प्रकाशित समाचार।

अमर उजाला में प्रकाशित समाचार।- फोटो : नागरिक उड़ानों के लिए तैयारियां तेज, एयरपोर्ट की सुरक्षा जांची... 1.37 करोड़ से होंगे नए काम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed