फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Illegal hoardings put up on electricity poles are inviting accidents

Yamuna Nagar News: बिजली के खंभों पर लगाए गए अवैध होर्डिंग दे रहे हादसे को न्योता

Fri, 30 Oct 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings put up on electricity poles are inviting accidents
सेक्टर-17 के मुख्य मार्ग के मोड़ पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद - फोटो : ARchive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की सड़कों पर बिजली के खंभों और लाइटों से कटी पतंग की तरह लटकते होर्डिंग हादसों को न्योता दे रहे हैं। कहीं राजनीतिक नेताओं के प्रचार वाले होर्डिंग लगे हैं तो कहीं धार्मिक कथाओं और विभिन्न आयोजनों के विज्ञापन शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे हैं।
कई होर्डिंग सड़क के तीखे मोड़ और चौराहों पर लगाए गए हैं, जहां से वाहन चालकों को सामने से आने वाला यातायात तक दिखाई नहीं देता। नगर निगम कहीं से होर्डिंग उतारता है तो अगली सुबह वहां पर किसी और का नया होर्डिंग लटका दिखता है। ऐसे में शहर से अवैध होर्डिंग की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में शायद ही कोई ऐसी सड़क, चौराहा या गली हो, जहां प्रचार सामग्री नजर न आती हो। राजनीतिक कार्यक्रमों से लेकर धार्मिक आयोजनों तक के प्रचार के लिए बिजली के खंभों, स्ट्रीट लाइटों, डिवाइडरों और सड़क किनारे लगे पोल का इस्तेमाल किया जा रहा है। कई जगह होर्डिंग बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर के आसपास भी लगा दिए गए हैं। इससे शहर की सुंदरता और स्वच्छता प्रभावित होने के साथ सुरक्षा संबंधी खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की ओर से यूनिपोल पर विज्ञापन लगाने के लिए शुल्क लिया जाता है। यूनिपोल की नीलामी कर एजेंसी को दिया जाता है। इससे एक साल में करीब डेढ़ से पौने दो करोड़ रुपये की आमदनी नगर निगम को होती है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर लगाए गए होर्डिंग अवैध माने जाते हैं।
लोग बोले - अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर हो कार्रवाई
रामपुरा कॉलोनी के देवेंद्र सिंह, लालद्वारा कॉलोनी के विजय व संजय ने बताया कि सड़क किनारे लगे बड़े-बड़े होर्डिंग वाहन चालकों का ध्यान भटकाते हैं। मोड़ और चौराहों पर इनकी वजह से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। कई बार वाहन आपस में टकराने से बाल-बाल बचते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध होर्डिंग हटाए जाएं और इन्हें लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन व प्रचार के लिए शहर में यूनिपोल स्थापित किए गए हैं। एजेंसी को निर्धारित फीस देकर कोई भी इन पर होर्डिंग लगवा सकता है। बाकी जगहों पर लगे अवैध होर्डिंग निगम की ओर से उतारे जाते हैं। - राजेश कुमार, एसडीओ, नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।

सेक्टर-17 के मुख्य मार्ग के मोड़ पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद

सेक्टर-17 के मुख्य मार्ग के मोड़ पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद- फोटो : ARchive

सेक्टर-17 के मुख्य मार्ग के मोड़ पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद

सेक्टर-17 के मुख्य मार्ग के मोड़ पर लगा अवैध होर्डिंग। संवाद- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed