फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Illegal constructions will be marked and notices will be sent even if the standards are not met, they will be sealed

अवैध निर्माण चिह्नित कर भेजे जाएंगे नोटिस फिर भी मानक पूरे न किए तो होंगे सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Illegal constructions will be marked and notices will be sent even if the standards are not met, they will be sealed
यमुनानगर। शहर में अवैध निर्माणों की हो रही शिकायतों पर नगर निगम कार्रवाई की तैयारी में है। इसकी पुष्टि नगर निगम कमिश्नर आयुष सिन्हा ने की। आयुष सिन्हा का कहना है कि इस बारे आईं शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएंगे। साथ ही निगम अपने स्तर पर भी ऐसे भवन चिह्नित करेगा, जिनके निर्माण में नियम व मानक पूरे नहीं हैं। ऐसे भवन के मालिक को नोटिस भेजे जाएंगे, जिसके बाद भी निर्माण संबंधी मानक पूरे नहीं करने पर नियमानुसार भवन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
अमर उजाला ने उठाया मामला-
शहर में रिहायशी नक्शे पर व्यवसायिक भवन या बिना नक्शे व अन्य मानक पूरे किए बगैर निर्माण होने के आरोप में लगातार बढ़ती शिकायतों पर अमर उजाला ने 19 जून को नोटिस और सीलिंग कार्रवाई खानापूर्ति शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसमें बताया कि दिसंबर-2021 से फरवरी-2022 के बीच पूर्व में पूर्व में निगम कमिश्नर रहे अजय सिंह तोमर व धीरेंद्र खड़गटा के कार्यकाल में कई निर्माण मानकों पर खरे न मिलने पर भवन मालिकों नोटिस भेजे गए और कई भवन सील भी हुए, किंतु दोनों कमिश्नर के तबादले के बाद यह कार्रवाई थम गई जबकि ऐसे अवैध निर्माणों की शिकायतेंलगातार बढ़ रहीं हैं। अब मौजूदा निगम कमिश्नर आयुष सिन्हा भी अवैध निर्माणों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed