फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   IGNOU will offer MA degree in Shrimad Bhagwat Geeta

Yamuna Nagar News: इग्नू श्रीमद्भागवत गीता में कराएगा एमए की डिग्री

Mon, 08 Jul 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
IGNOU will offer MA degree in Shrimad Bhagwat Geeta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने श्रीमद्भागवत गीता में एमए डिग्री शुरू की है। इग्नू की वेबसाइट पर जाकर 15 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डॉ. धर्मपाल दी।
उन्होंने बताया कि विश्व के किसी भी विश्वविद्यालय में श्रीमद्भागवत गीता को लेकर कोई डिग्री प्रोग्राम नहीं था। यहां तक कि हिंदू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका में भी सर्टिफिकेट या डिप्लोमा ही संचालित है। भारत के विभिन्न विश्वविद्यालय में गीता आंशिक रूप से पाठ्यक्रम में तो है, किंतु केवल सर्टिफिकेट कोर्स या डिप्लोमा तक ही सारे पाठ्यक्रम सीमित होकर रह गए थे। अब इग्नू की तरफ से श्रीमद्भागवत गीता में एमए प्रोग्राम की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

इसके माध्यम से श्रीमद् भागवत गीता परिचय एवं विषय प्रवेश, धर्म कर्म एवं यज्ञ, कर्म सन्यास, आत्मसंयम एवं ज्ञान विज्ञान, अक्षरब्रह्म एवं राज विद्या योग, विभूति योग, विश्वरूप दर्शन एवं उपासना, क्षेत्रज्ञ योग, सम्पद, श्रद्धा एवं मोक्ष सन्यास योग, गीता परंपरा एवं अनुप्रयुक्त अध्ययन, श्रीमद्भागवत गीता, भाष्य टीका एवं अनुवाद परंपरा में निपुणता हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोग्राम का पूरा नाम एमए भगवद गीता अध्ययन (एमएबीजीएस) है। फिलहाल ये प्रोग्राम हिंदी मीडियम में उपलब्ध है। आने वाले वर्षों में इसे अंग्रेजी माध्यम में भी पढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा इस प्रोग्राम को विदेशों तक पहुंचाया जाएगा। बीते तीन वर्षों में एमए ज्योतिष, एमए वैदिक अध्ययन, एमए हिंदू अध्ययन, वास्तु शास्त्र में पीजी डिप्लोमा, संस्कृत संभाषण में प्रमाण पत्र कार्यक्रम जैसे कार्यक्रमों का संचालन किया है।

इन सभी कार्यक्रमों के समन्वयक है। इग्नू में इन सभी में प्रवेश एवं परीक्षा संपन्न हो रहे हैं। कार्यक्रम को करने के लिए छात्रों को 12 हजार 600 रुपये यानि 6300 रुपये साल की फीस देनी होगा। कोर्स करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना आवश्यक है। ये प्रोग्राम कुल 80 क्रेडिट का है। इग्नू की वेबसाइट पर जाकर 15 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed