{"_id":"68472f0a7a256a78fb0e0a56","slug":"if-there-is-a-fire-in-radaur-fire-brigade-will-come-from-yamunanagar-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-139067-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रादौर में आग लगने पर यमुनानगर से आएगी दमकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रादौर में आग लगने पर यमुनानगर से आएगी दमकल
Tue, 10 Jun 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। हरियाणा रोडवेज की ओर से रादौर बस स्टैंड में दमकल गाड़ी खड़ी करने से मना कर दिया गया है। वहीं बस स्टैंड पर दमकल कर्मियों के बैठने को मिला कमरा भी वापस ले लिया है। इस पर दमकल गाड़ी सहित कर्मी रादौर से यमुनानगर दमकल केंद्र पर वापस बुला लिए गए हैं, जिससे रादौर स्तर पर दमकल सेवा बंद हो गई है।
ऐसे में रादौर में कहीं आग लगने पर करीब एक घंटा दमकल गाड़ी का इंतजार करना पड़ सकता है। रादौर में दो वर्ष पहले दमकल गाड़ी खरीद कर बस स्टैंड परिसर में खड़ी की गई थी। अब हरियाणा रोडवेज की ओर से दमकल गाड़ी को बस स्टैंड से कहीं ओर खड़ा करने व कर्मियों को कमरा खाली करने के लिए कह दिया गया। इससे रादौर स्तर पर बंद हुई दमकल सेवा से क्षेत्रवासियों में रोष है। उन्होंने रादौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा से रादौर स्तर पर दमकल सेवा उपलब्ध कराने की मांग की।
धौलरा में लगी आग, 40 मिनट में पहुंची दमकल
गांव धौलरा में गुहारों में आग लगने पर दमकल गाड़ी यमुनानगर से मंगवानी पड़ी। इसे आने में 40 से 50 मिनट का समय लगा। यदि रादौर में दमकल गाड़ी होती तो दस मिनट में गाड़ी गांव धौलरा में पहुंच सकती थी। कांग्रेस से युवा नेता विक्रम सैनी ने दमकल सेवा बंद होने पर कहा कि सरकार व प्रशासन की लापरवाही से रादौर स्तर पर दमकल सेवा बंद होना निराशाजनक है। उनकी मांग है कि जल्द रादौर में दमकल गाड़ी खड़ी की जाए।
विज्ञापन
जगह मिले तो वापस भेजेंगे गाड़ी व कर्मी : पंकज
दमकल अधिकारी पंकज पराशर ने बताया कि हरियाणा रोडवेज की ओर से दमकल गाड़ी रादौर बस स्टैंड में खड़ी किए जाने से मना करने के बाद गाड़ी वापस यमुनानगर मंगानी पड़ी। इसे खजूरी रोड स्थित दमकल केंद्र पर खड़ा किया गया है। रादौर में गाड़ी खड़ी करने व कर्मियों के बैठने की जगह मिलने के बाद गाड़ी को वापस रादौर भेज दिया जाएगा।