{"_id":"668c8c050db875414106a647","slug":"if-the-school-is-locked-send-a-teacher-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121675-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्कूल पर जड़ा ताला तो भेजे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्कूल पर जड़ा ताला तो भेजे शिक्षक
Tue, 09 Jul 2024 06:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर (यमुनानगर)। मुजाफ्तकलां के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में अध्यापकों की कमी के चलते सोमवार को अभिभावकों व ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया। विद्यार्थियों ने अभिभावकों व ग्रामीणों के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्कूल गेट पर ताला लगाने की सूचना विभाग के अधिकारी पहुंचने और लोगों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण नहीं माने और स्कूल गेट पर धरना दिया।
इसके बाद डीडीओ उमेश खरबंदा पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में स्टाफ नहीं है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई खराब हो रही है। उमेश खरबंदा ने अस्थायी तौर पर दो अध्यापकों को स्कूल भेजा। वहीं ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि स्थायी अध्यापकों की नियुक्ति के लिए विभाग को लिखा है, जल्द ही व्यवस्था कर दी जाएगी।
मुजाफ्तकलां के स्कूल में काफी समय से अध्यापकों की कमी चली आ रही है। जिसके चलते लोगों ने दो बार पहले भी स्कूल में ताला जड़ दिया था। एसएमसी प्रधान ने बताया कि यहां पर केवल एक अध्यापिका सोनिया है। अध्यापिका सोनिया तीन महीने का बच्चा लेकर आती हैं। प्रधान ने बताया कि प्राइमरी में 93 और मिडिल में 65 बच्चे हैं। यहां कम से कम चार अध्यापकों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कई बार की गई अध्यापकों की मांग
स्कूल प्रबंधक समिति प्रधान संगीता ने कहा कि जब स्कूल में अध्यापक न होने से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है। उनका भविष्य अंधकार में है। स्कूल में स्टाफ की मांग वे कई बार कर चुके हैं। दो बार पहले भी प्रदर्शन के बाद अध्यापक भेजे गए थे, लेकिन कुछ दिन बाद चले गए। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में बच्चों की संख्या ठीक है, यहां पर कम से कम चार अध्यापक होने चाहिए।
लगा चुके अधिकारियों के चक्कर
गांव सरपंच अमित कुमार ने बताया कि काफी समय से स्कूल में अध्यापक हैं। खाली पद भरने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट चुके हैं। करीब एक महीना पहले भी विद्यार्थियों व अभिभावकों ने इसे लेकर प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि यदि अब भी शिक्षा विभाग इस ओर ध्यान नहीं देता है तो वे मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेंगे। सीएम से अध्यापकों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।