फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If the sacked workers are not employed till 12, then there will be movement again

12 तक बर्खास्त वर्कर्स को नौकरी पर न लिया तो फिर होगा आंदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
If the sacked workers are not employed till 12, then there will be movement again
यमुनानगर। मांगें को पूरी करने के आश्वासन पर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने हड़ताल स्थगित तो कर दी है, लेकिन समाप्त नहीं की है। यह हड़ताल मांगें पूरी होने व बर्खास्त कार्यकर्ताओं की बहाली पर ही समाप्त होगी।
विज्ञापन

यह बात आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला ने कही। शकुंलता हड़ताल स्थगित होने के बाद शनिवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा करने पहुंची थीं। वहीं इस दौरान चार महीने चली हड़ताल को लेकर समीक्षा की। महासचिव शकुंतला ने कहा कि चार महीने चली हड़ताल जीत में बदलने का श्रेय सभी कर्मचारी संगठनों को जाता है। भविष्य में सभी को मजबूती व एकता से संघर्ष करने का आह्वान किया। आठ दिसंबर से जारी हड़ताल में सरकार से कई मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल इस आश्वासन पर स्थगित की गई है कि सभी बर्खास्त वर्कर्स को ड्यूटी पर वापस लिया जाएगा।
विज्ञापन

महासचिव ने चेतावनी देते हुए कह कि यदि 12 अप्रैल तक वर्कर्स की बहाली नहीं हुई तो 13 अप्रैल को रोहतक से आंदोलन की घोषणा की जाएगी। वहीं शकुंतला ने कहा कि स्थानीय समस्याओं व मांगों के लिए संगठनों को और मजबूत किया जाएगा। जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रेखा सैनी ने की। जबकि संचालन खंड प्रधान दयावती ने किया। इस दौरान सीटू नेता विनोद त्यागी, एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौढे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, आंगनवाड़ी उपप्रधान सुनीता सुघ, बलजिंद्र कौर, किरण, कौशल मीना, संतोष, अरुण, कैलाश सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed